प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस्लाम में पवित्र माने जाने वाले महीने रमज़ान की शुरुआत होने पर शुक्रवार को लोगों को मुबारकबाद दी। मोदी ने ट्वीट किया, यह पवित्र महीना हमारे समाज में और एकता एवं सद्भाव लाए। यह गरीबों की मदद करने की अहमियत को बढ़ावा दे।
रमज़ान में किन चीजों का करना होता है पालन
Best wishes on the start of Ramzan. pic.twitter.com/SJk5qNAIRm
— Narendra Modi (@narendramodi) March 24, 2023
इस पवित्र महीने के दौरान मुस्लिम समुदाय के सदस्य सूरज निकलने से लेकर सूर्यास्त तक न कुछ खाते हैं और न पीते हैं तथा ज्यादा से ज्यादा वक्त अल्लाह की इबादत में लगाते हैं। मुस्लिम धर्म में रमज़ान का महीना बहुत ही पाक मना जाता है, रोजे रखते हुए हर किसी मुस्लिम को कुछ बात का ध्यान रखना होता है, अगर मुस्लिम रोजे रखने वाले लोग कुछ चीजों का पालन नहीं करते तो उनका रोजा टूट जाता है, यहां चीजे इस प्रकार होती है जैसे झूठ नहीं बोलना, किसी को गलत नहीं बोलना,किसी को गलत निगाहों से न देखना, आदि यह सिलसिला ईद का चांद दिखने तक जारी रहता है।