देश में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए), एनआरसी और एनपीआर को लेकर अनेक जगहों पर विरोध प्रदर्शन जारी है। इस बीच केन्द्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने उन लोगों पर निशाना साधा जो अयोध्या में राम जन्मभूमि को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि वे कोई दस्तावेज़ नहीं दिखाएंगे। यह ठीक है, लेकिन वे सबूत मांगते हैं कि रामलला अयोध्या में पैदा हुए थे, इस तथ्य के बावजूद कि दुनिया हजारों सालों से यह मानती रही है। यह दोहराव, पाखंड और बौद्धिक बेईमानी है।
दिल्ली में CAA हिंसा के बाद पटरी पर लौटती जिंदगी, हिंसा प्रभावित इलाकों में पुलिस की गश्त
बता दें कि देश में अब जनगणना होना है लेकिन विपक्षी की तरफ से लोगों को लगातार भड़काया जा रहा है। जनता को यह कहा जा रहा है कि वह जनगणना के समय अपने कागजात नहीं दिखाएं।