BREAKING NEWS

राजनीति का अखाड़ा बना संभाजीनगर: रविवार को MVA करेगी रैली, BJP निकालेगी सावरकर गौरव यात्रा◾भारतीय प्रणाली मजबूत, विदेशी निवेशकों को देती है भरोसा: निर्मला सीतारमण◾गुजरात कांग्रेस 300 से ज्यादा सम्मेलनों का करेगी आयोजन, राहुल गांधी को भी भेजा गया निमंत्रण ◾पीएम की डिग्री को लेकर BJP-AAP में तकरार: सुधांशु त्रिवेदी बोले- मानसिक संतुलन खो चुके हैं केजरीवाल◾Delhi: होटल में मिला युवक का शव, हत्या का केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस◾यूपी में बरसात-ओलावृष्टि से फसल को भारी नुकसान, CM योगी ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश ◾‘पर्यावरण और वन संबंधी कानूनों को कमजोर कर रही है सरकार’, कांग्रेस ने केंद्र पर लगाए आरोप ◾कर्नाटक चुनाव से पहले IT विभाग का बड़ा एक्शन, JD(S) से जुड़े सहकारी बैंक की तलाशी ली◾West Bengal: BJP बोली- हिंदू खतरे में हैं, महुआ मोइत्रा का पलटवार- 2024 तक यही चलेगा ◾अमृता फडणवीस रिश्वत मामला: सट्टेबाज अनिल जयसिंघानी को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका◾Udaipur News: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समर्थन में सड़क पर उतरे वकील, कर रहे ये मांग ◾कंझावला कांड : दिल्ली पुलिस सात आरोपियों के खिलाफ 800 पृष्ठों का आरोपपत्र किया दाखिल ◾शिक्षक घोटाला: ED ने गिरफ्तार प्रमोटर अयान शील की 100 करोड़ रुपये की संपत्ति को किया ट्रैक ◾बड़ी कार्रवाई: गढ़चिरौली में पुलिस ने एक नक्सली को किया ढेर, मुठभेड़ जारी◾BJP 2024 के आम चुनाव के मद्देनजर सांप्रदायिक हिंसा भड़काने की बना रही है योजना : सिब्बल◾Jaipur Blast Case: आरोपियों को बरी किए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी राजस्थान सरकार◾बिहार: सांप्रदायिक हिंसा को लेकर 45 लोग अरेस्ट, पुलिस का दावा- स्थिति सामान्य◾बिहार में चरमराई कानून व्यवस्था, सासाराम में तनाव के बाद अमित शाह का दौरा रद्द ◾छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का आतंक: यात्री बस को किया आग के हवाले, कोई हताहत नहीं◾राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा- ओडिशा में भारतीय अर्थव्यवस्था का विकास इंजन बनने की क्षमता◾

Republic Day 2023: पुतिन ने देश को गणतंत्र दिवस की दी बधाई, कहा- भारत का योगदान महत्वपूर्ण

भारत आज 74 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पहली बार गणतंत्र दिवस पर देश का नेतृत्व किया। वे पहली बार देश के मुख्य अतिथि और मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतह अल-सिसी के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। इस मौके पर  रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत को गणतंत्र दिवस के मौके पर बधाई दी हैं। 

भारत-रूस मिलकर काम करेंगे 

उन्होंने भारत को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत को  आर्थिक, सामाजिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और अन्य क्षेत्रों में भारत की उपलब्धियों को व्यापक रूप से जाना जाता है। पुतिन ने आगे कहा कि भारत और रूस एक साथ मिलकर काम करेंगे। दोनों देश सभी क्षेत्रों में परस्पर लाभकारी द्विपक्षीय सहयोग की निरंतर वृद्धि सुनिश्चित कर सकते हैं। 

भारतीय सेना ने दिखाई ताकत 

बता दें कि पूरा देश आज 74वें गणतंत्र दिवस को मना रहा है। इस मौके पर हर साल की तरह इस बार भी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर परेड निकाली गई। वहीं, भारतीय थल सेना, वायु सेना और जल सेना ने भी अपनी पूरी ताकत दिखाई। 50 लड़ाकू विमानों ने आसमानी में गरजे । इस बीच अलग-अलग राज्यों की करीब 23 झांकियां भी निकाली गईं। 

इस गणतंत्र दिवस को इसलिए भी ख़ास माना गया क्योंकि पहली बार किसी आदिवासी महिला देश के सर्वोच्च पद पर आसीन हुई थी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ से गणतंत्र दिवस मनाने के लिए परेड को झंडी दिखाकर रवाना किया।   इस बार मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतह अल-सिसी को गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए।