पटना : महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर रालोसपा की ओर से आयोजित मिलर स्कूल के बाहर शिक्षा सुधार मानव कतार कार्यक्रम में रालोसपा के अलावे राजद के वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। केन्द्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने कार्यक्रम में शामिल लोगों को शिक्षा में सुधार लाने का संकल्प दिलाया।
रालोसपा का आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के प्रत्येक पंचायत के एक-एक विद्यालयों पर मानव कतार लगी। वहीं पटना मिलर स्कूल के बाहर मानव कतार में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा, राष्ट्रीय प्रवक्ता माधव आनंद, कोषाध्यक्ष राजेश यादव,राष्ट्रीय महासचिव सत्यानंद दांगी, प्रो. अभयानंद सुमन, कंचन चौधरी, अजय कुमार गुडडू, सत्येन्द्र कुमार,अनिल यादव, भोला शर्मा, कुंदन प्रकाश, राजद के प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र पूर्वे, प्रवक्ता शिवानंद तिवारी, तनवीर हसन, चन्देश्वर प्रसाद,पूर्व सांसद अनिरूद्ध यादव समेत अन्य राजद व रालोसपा के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।