कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने नवरात्र के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए शनिवार को कहा कहा कि आज के युग में नारी का सम्मान करना भी देवी की पूजा करने की तरह ही जरूरी है।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ आज के युग में नारी का सम्मान करना देवी का पूजन करने जितना ही आवश्यक है। नवरात्र की शुभकामनाएं।
आज के युग में नारी का सम्मान करना देवी का पूजन करने जितना ही आवश्यक है।
Best wishes on Navratri.
नवरात्रि की शुभकामनाएँ।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 17, 2020
राहुल गांधी ने यह टिप्पणी उस वक्त की है जब हाथरस में कथित सामूहिक बलात्कार और हत्या की घटना तथा कुछ अन्य मामलों को लेकर कांग्रेस आक्रामक बनी हुई है और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साध रही है।