अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानशिंदे ने सोमवार को कहा कि अभिनेत्री और उनके परिवार को सीबीआई से कोई समन नहीं मिला है। गौरतलब है कि एक दिन पहले कई रिपोर्ट्स ने दावा किया था कि रिया और उनके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के तहत सीबीआई से समन मिला है। इन रिपोर्ट्स के सामने आने के बाद अभिनेत्री की कानूनी टीम ने दावों का खंडन किया।
अभिनेत्री के वकील सतीश मानशिंदे ने एक बयान में कहा, “प्रिय दोस्तों, रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार को पूछताछ के लिए अब तक सीबीआई से कोई समन नहीं मिला है। उन्हें अभी तक ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है, ऐसा होने पर कानून का पालन करने वाले नागरिक की तरह वह और उनका परिवार ठीक वैसे ही सीबीआई के सामने पेश होंगे, जैसे वे पहले मुंबई पुलिस और ईडी के समक्ष पेश हुए थे। अटकलों की जरूरत नहीं।”
सुशांत 14 जून को मुंबई में अपने बांद्रा के फ्लैट में मृत पाए गए थे। अब सीबीआई मामले की जांच कर रही है। सीबीआई की टीम ने रविवार को दिवंगत अभिनेता के निजी कर्मचारियों को आगे की पूछताछ के लिए उनके बांद्रा स्थित फ्लैट में ले गई और क्राइम सीन को दोबारा रीक्रिएट किया। टीम ने वाटरस्टोन रिसॉर्ट का भी दौरा किया जहां दिवंगत अभिनेता ने दो महीने बिताए थे। सीबीआई टीम दो घंटे से अधिक समय तक वहां रही।


Download Android App
Download iOS App



