लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

RJD को लगा बड़ा झटका, पार्टी में टूट, गौतम राणा ने बनाई आरजेडी लोकतांत्रिक

लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद पूर्व रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) टूट गई है। झारखंड में राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष गौतम सागर राणा ने पार्टी के सदस्यों के साथ नई पार्टी का गठन किया है।

लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद पूर्व रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) टूट गई है। झारखंड में राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष गौतम सागर राणा ने पार्टी के सदस्यों के साथ नई पार्टी का गठन किया है। नई पार्टी का नाम राष्ट्रीय जनता दल लोकतांत्रिक रखा गया है। 
राणा ने कहा कि झारखंड में 90 प्रतिशत से ज्याद आरजेडी के कार्यकर्ता लालू प्रसाद यादव से परेशान हो गए हैं। उसकी नीति अब जनकल्याणकारी नहीं रही।
उन्होंने कहा कि आरजेडी के अंदर लोकतंत्र नामक की कोई चीज नहीं बची थी। हमलोग अपने हाल पर जी रहे थे। इसलिए हमलोगों ने नई पार्टी बनाई। जो जनता के हितों के लिए काम करेगी।
राणा ने इस बारे में कहा, ‘आरजेडी झारखंड के 90 फीसदी कार्यकर्ता लालू प्रसाद यादव से खुश नहीं हैं। आरजेडी में कोई लोकतंत्र नहीं बचा है। हम झारखंड के लोगों की सेवा अब खुद करेंगे।’
आपको बता दे कि लालू यादव को चारा घोटाले से जुड़े कई मामलों में सजा हो गई। उनकी तबीयत भी ठीक नहीं हैं और वो रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं लोकसभा चुनाव में पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली। झारखंड में इसी साल चुनाव होने हैं। 
लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद से ही पार्टी की राज्य ईकाई में दिक्कतों की शुरुआत हो गई थी। आरजेडी के राष्ट्रीय महासचिव एसएम कमर आलम द्वारा 10 जून को पार्टी प्रदेश कार्यसमिति और सभी संबंधित समितियों को भंग करने और पार्टी के पूर्व युवा अध्यक्ष अभय सिंह को पार्टी राज्य इकाई अध्यक्ष घोषित करने के बाद पार्टी पदाधिकारियों के बीच मतभेद बढ़ने लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + eighteen =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।