I am extremely disturbed at the way Priyanka was manhandled by the woman cops. While one held her by the throat, the other woman cop pushed her & she fell down.
But she was determined & she travelled on a two-wheeler to meet family members of Former IPS officer SR Darapuri.1/2 pic.twitter.com/xr597Alk9P— Robert Vadra (@irobertvadra) December 29, 2019
उन्होंने पूर्व आईपीएस अधिकारी एस आर दारापुरी के परिवार से मिलने जा रहीं प्रियंका गांधी वाड्रा को रोकने की कोशिश के दौरान उत्तर पुलिस की ‘‘बदसलूकी’’ का एक वीडियो भी ट्विटर पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा, ‘‘जिस तरह से महिला पुलिसकर्मियों ने प्रियंका के साथ बदसलूकी की, उससे मैं काफी परेशान हूं। एक महिला पुलिसकर्मी ने उनका गला दबाया जबकि अन्य ने उन्हें धक्का दिया जिससे वह गिर गईं।
I am proud of you Priyanka for being compassionate & for reaching out to people who need you.
What you did was correct & there is no crime to be with people in need or in grief 2/2 pic.twitter.com/50GYKCx61M— Robert Vadra (@irobertvadra) December 29, 2019
लेकिन उन्होंने पूर्व आईपीएस अधिकारी एस आर दारापुरी के परिवार से मिलने की ठान ली थी और इसलिए वह दो पहिया वाहन से वहां गईं।’’ इस वीडियो में प्रियंका गांधी को दो पहिया वाहन की पिछली सीट पर बैठे देखा जा सकता है। वाड्रा ने कहा, ‘‘करुणा दिखाने और जिन लोगों को आपकी जरूरत है उनतक पहुंचने के लिये मुझे आप पर गर्व है प्रियंका। आपने जो किया वह बिल्कुल ठीक किया और जरूरतमंद लोगों या दुख से ग्रस्त लोगों से मिलने जाने में कोई अपराध नहीं है।’’