नागपुर : विजय दशमी के मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने आरएसएस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि रोहिंग्या अपने ही देश के लिए खतरा हैं, तो हमारे देश में खतरे की चिंता क्यों नहीं चाहिए। संघ प्रमुख ने सवाल किया कि रोहिंग्या यहां क्यों हैं? उन्हें अपना देश क्यों छोड़ना पड़ा। म्यांमार ने रोहिंग्या पर कड़ा कदम उठाया है। अगर उन्हें कहीं भी शरण दी जाती है, चाहे वह मानवता के आधार पर हो या सुरक्षा के आधार पर यह अच्छा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अगर रोहिंग्या को इस देश में रहने की अनुमति दी जाती है। तो वे हमारे देश के लिए खतरा बन जाएंगे।
#Maharashtra: Shastra pooja by RSS Chief Mohan Bhagwat during #vijayadashami festivities in #Nagpur pic.twitter.com/noXxvm7VV0
— ANI (@ANI) September 30, 2017
नागपुर मुख्यालय में शस्त्र पूजन के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भागवत ने केंद्र की मोदी सरकार की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि आतंकियों को खत्म करने की रणनीतिक का सकारात्मक असर जमीन पर दिखने लगा है। जिस दृढ़ता के साथ आतंकियों और सीमा पार फायरिंग से सरकार निपट रही है वह काबिले तारीफ है।
Pakistan baar baar khuarafatein karta rehta hai, seema par jo basey apne bandhu hai unko baar baar wahan se bedhakhal hona padta hai:Bhagwat pic.twitter.com/QjOfwoKoOm
— ANI (@ANI) September 30, 2017
भागवत ने कहा कि हाल के महीनों में जिस तरह कश्मीर में अलगाववादियों को हैंडल किया गया है। उसका सकारात्मक असर दिख रहा है। अलगाववादियों के अवैध आर्थिक स्त्रोतों को खत्म कर सरकार ने उनके झूठे प्रोपगेंडा और भड़काऊ कार्रवाई को नियंत्रित किया है।