राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत प्रतिनिधिमंडल और अखिल भारतीय समन्वय की बैठक में हिस्सा लेने के लिए मंगलवार को पुष्कर पहुंचे। बताया जा रहा है कि यह बैठक सात सितंबर से नौ सितंबर तक चलेगी। इस दौरान वे विभिन्न स्तर पर होने वाली बैठकों में शामिल होंगे।
सरोवर घाट पर पुष्कर के पुरोहितों ने मोहन भागवत की पूजा अर्चना करवाई। वहीँ, मोहन भागवत से पुष्कर के पुरोहितों ने पूजा के बाद दक्षिणा में देश से आरक्षण समाप्त करने की मांग की। इससे पहले संघ प्रमुख का परशुरामद्वारा में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्वागत किया गया।
बाद में संघ प्रमुख ने गिरधर गोपाल मंदिर व परशुराम देवाचार्य मंदिर के दर्शन भी किए। वहीँ, पवित्र सरोवर की पूजा अर्चना के वक्त मोहन भागवत ने निम्बाकआचार्य श्री जी श्याम शरण देवाचार्य को भी अपने साथ रखा।
बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य और समाज जीवन के विविध क्षेत्रों (सामाजिक, धार्मिक, आर्थिक, शिक्षा, सेवा) में काम करने वाले तीन दर्जन संगठनों के करीब 200 पदाधिकारी शामिल होंगे. बैठक में शैक्षिक परिदृश्य, सामाजिक, आर्थिक, कृषि,जल संरक्षण, पर्यावरण समेत अन्य समसामायिक विषयों पर पर चर्चा होगी।
इसी दौरान विविध क्षेत्रों में काम करने वाले संगठनों के कार्यकर्ता भी अनुभव, विचार और उपलब्धि साझा करेंगे। उन्होंने बताया कि बैठक के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।


Download Android App
Download iOS App



