RSS ने राहुल गांधी के खिलाफ कही बड़ी बातें
आगे नेता कहतें है कि कहा कि भगवान कांग्रेस को सद्बुद्धि दें ताकि वह उन विदेशियों से हाथ मिलाना बंद करे जिनके साथ हम यहां सत्ता के लिए पहुंचे हैं। जिनसे हम सदियों तक लड़ते रहे, आज वो सिर्फ सत्ता हासिल करने के लिए उनकी मदद मांग रहे हैं। यानी वह भारत को गुलामी की ओर धकेल सकता है। इतना ही नहीं आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार ने कहा कि सामवेद विश्व का एक ऐसा ग्रंथ है, जिससे हजारों वर्षों से विश्व की सभी सभ्यताएं और संस्कृतियां प्रभावित हुई हैं। क्योंकि यह कला का निर्माण करता है, कला मनुष्य का जीवन तत्व है।
यह उसे जीवित रखता है। सामवेद का हिंदी उर्दू अनुवाद एक साथ किया गया है, इसकी पहली विशेषता हिंदी उर्दू का अनुवाद करने वाले इकबाल दुर्रानी हैं, जो धर्म से मुसलमान हैं। लेकिन भारतीय देश के भारतीय हैं, तीसरी विशेषता यह है कि यह सचित्र है, यह संदेश जाएगा कि हिंसा, कट्टरता, धर्म परिवर्तन नहीं होना चाहिए, बल्कि धर्मों में प्रेम और भाईचारा होना चाहिए और सभी को एक दूसरे के धर्म का सम्मान करना चाहिए। कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी द्वारा दिया गया भाषण कांग्रेस के लिए मुसीबत बन गया है और अभी तक नेताओं की बयानबाजी भाषण को लेकर जारी है।