यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के दौरे को बीच में ही छोड़ दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।मीड़िया रिपोर्टस के अनुसार उत्तर प्रदेश से लौटने के तुरंत बाद बैठक की अध्यक्षता करने की उम्मीद है। मोदी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के प्रचार अभियान के सिलसिले में उत्तर प्रदेश गए हैं।
अब तक 900 से अधिक लोगों को वापस लाया जा चुका
रूस के हमले के बाद बड़ी संख्या में भारतीय यूक्रेन में फंस गए हैं, जिनमें ज्यादातर छात्र हैं। भारत ने उन्हें निकालना शुरू कर दिया है और शनिवार से अब तक 900 से अधिक लोगों को वापस लाया जा चुका है।प्रधानमंत्री मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के नेता वोलोदिमीर जेलेंस्की से भी बात की है। भारत ने तनाव कम करने के लिए बातचीत का आह्वान किया है।
खार्किव पर हुआ यूक्रेनी सेना का कब्जा
जंग के बीच इस वक्त एक बड़ी खबर जो है वो ये है कि यूक्रेनी सेना ने खार्किव पर अपना कब्जा जमा लिया है। समाचार एजेंसी एएफपी ने यूक्रेन के स्थानीय गवर्नर के हवाले से जानकारी दी है कि यूक्रेन की सेना ने वापस से खार्किव पर अपना पूर्ण नियंत्रण हासिल कर लिया है। खार्किव यूक्रेन का दूसरा सबसे बड़ा शहर माना जाता है। यह रूस की सीमा से 20 किलोमीटर की दूरी पर है। इससे पहले तक वे शहर के बाहरी इलाके में ही थे और उन्होंने शहर में घुसने की कोशिश नहीं की थी। रविवार को कई हवाई अड्डों, ईंधन केंद्रों और अन्य प्रतिष्ठानों पर हमले के बाद रूसी सेना रविवार को यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में दाखिल हुई।
पुतिन ने रूस के परमाणु रोधी बलों को ‘अलर्ट’ पर रहने का दिया आदेश
यूक्रेन पर हमले के बाद पश्चिमी देशों के साथ तनाव बढ़ने के कारण रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने देश के परमाणु रोधी बलों को ‘अलर्ट’ पर रहने का आदेश दिया है। शीर्ष अधिकारियों के साथ हुई एक बैठक में पुतिन ने रविवार इस पर जोर दिया कि नाटो के प्रमुख सदस्य देशों ने ‘आक्रामक बयान’ दिए हैं और पश्चिमी देशों ने उन पर (पुतिन) तथा रूस के विरुद्ध कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं। पुतिन ने रूस के रक्षा मंत्री और ‘मिलिट्री जनरल स्टाफ’ के प्रमुख को आदेश दिया कि परमाणु रोधी बलों को ‘युद्ध संबंधी दायित्व के लिए तैयार रखा जाए।’