पापुआ न्यू गिनी में हुई जनहानि पर S. Jaishankar ने दुख जताया

पापुआ न्यू गिनी में भूस्खलन में हुई जनहानि पर S. Jaishankar ने दुख जताया

S. Jaishankar

S. Jaishankar: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने पापुआ न्यू गिनी में हाल ही में हुई भूस्खलन की दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। श्री जयशंकर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि पापुआ न्यू गिनी की सरकार और लोगों के साथ भारत की संवेदनाएं हैं।

Highlights
. पापुआ न्यू गिनी में भूस्खलन
. भूस्खलन में हुई जनहानि पर S. Jaishankar ने दुख जताया
. सरकार और लोगों के साथ भारत की संवेदनाएं हैं

S. Jaishankar ने दुख जताया

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर(S. Jaishankar) ने पापुआ न्यू गिनी में हाल ही में हुई भूस्खलन की दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने भूस्खलन में हुई जनहानि पर सोमवार को शोक व्यक्त करते हुए कहा कि भारत इस कठिन समय में इस देश के साथ एकजुटता से खड़ा है। श्री जयशंकर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि पापुआ न्यू गिनी की सरकार और लोगों के साथ भारत की संवेदनाएं हैं।

Himachal Pradesh की Mandi Lok Sabha Seat पर क्या है चुनावी मूड?

लोगों के साथ भारत की संवेदनाएं हैं: S. Jaishankar

पापुआ न्यू गिनी की मीडिया में आयी खबरों के अनुसार, 24 मई को पापुआ न्यू गिनी में भूस्खलन में 2,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई। जयशंकर(S. Jaishankar) ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट किया, ”हालिया भूस्खलन के बाद पापुआ न्यू गिनी में जानमाल के नुकसान से बहुत दुखी हूं। हमारी संवेदनाएं सरकार और लोगों के साथ हैं। भारत इस कठिन समय में अपने दोस्त के साथ एकजुटता से खड़ा है।

पापुआ न्यू गिनी में जिंदा दफन हुए 2,000 लोग: भूस्खलन से भारी तबाही, UN ने  जताया दुख - Haribhoomi

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × three =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।