देश में वैक्सीन आने के बाद 2 प्रजाति हैं बहुत परेशान, एक कोरोना वायरस और दूसरा कांग्रेस : संबित पात्रा

Summary :

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि देश में इस समय वैक्सीन को लेकर जिस प्रकार की राजनीति हो रही है। उससे दुःखद और कष्टदायक कुछ नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि विपक्ष ऐसे विषय रख रहा है, जिससे वैक्सीन का ये अविष्कार छोटा साबित हो सके।

देश में कोरोना वैक्सीन को लेकर राजनीति जारी है। कांग्रेस के कुछ नेताओं ने भारत बायोटेक के कोविड-19 टीके को सीमित इस्तेमाल की मंजूरी दिये जाने पर रविवार को चिंता जतायी और कहा कि यह ‘‘अपरिपक्व’’ है और खतरनाक साबित हो सकता है। इस बीच भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन आने के बाद 2 प्रजाति बहुत परेशान हैं। एक कोरोना वायरस और दूसरा कांग्रेस।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि देश में इस समय वैक्सीन को लेकर जिस प्रकार की राजनीति हो रही है। उससे दुःखद और कष्टदायक कुछ नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि विपक्ष ऐसे विषय रख रहा है, जिससे वैक्सीन का ये अविष्कार छोटा साबित हो सके। आदरणीय जेपी नड्डा जी ने भी ये बात कही है कि कांग्रेस और विपक्षी जो इस पर राजनीति कर रहे हैं, उन्हें आत्मचिंतन करना चाहिए, कि वो इस प्रकार का व्यवहार क्यों करते हैं।
संबित पात्रा ने आगे कहा कि “वैक्सीन आने के बाद 2 प्रजाति बहुत परेशान हैं। एक कोरोना वायरस और दूसरा कांग्रेस पार्टी बहुत परेशान है। हमने समय-समय पर कांग्रेस को म्युटेंट वैरायटी में बदलते देखा है, एक से बढ़कर एक भयंकर रूप कांग्रेस धारण करती रहती है।”
गौरतलब है कि भारत बायोटेक के कोविड-19 टीके की मंजूरी प्रक्रिया पर कांग्रेस के कुछ नेताओं के सवाल उठाने के बाद भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रविवार को आरोप लगाया कि जब भी देश कुछ सफलता हासिल करता है, विपक्षी पार्टी उन उपलब्धियों का मजाक उड़ाने के लिए बेबुनियाद सिद्धांतों का सहारा लेती है।

कोरोना वैक्सीन को लेकर दिए बयान पर अखिलेश की सफाई, कहा- मैंने वैज्ञानिकों का नहीं किया अपमान 

Desk Team