लोकसभा चुनाव : पुरी में संबित पात्रा ने गाया रोमांटिक गाना ‘तुम मिले, दिल खिले’

Summary :

ट्विटर पर वीडियो पोस्ट करते हुए संबित पात्रा ने लिखा, पुरी में एक बड़ी आबादी तेलुगु भी है। चुनाव प्रचार के दौरान मैंने एक प्रसिद्ध गाना ऑन डिमांड गाया।

ओडिशा की पुरी सीट से भाजपा उम्मीदवार संबित पात्रा का एक वीडियो सामने आया है। जिसमे वह रोमांटिक गाना गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में वह एआर रहमान का मशहूर गाना ‘तुम मिले, दिल खिले’ गाते हुए नजर आ रहे हैं।  इस वीडियो को खुद संबित पात्रा ने शेयर किया है।

ट्विटर पर वीडियो पोस्ट करते हुए संबित पात्रा ने लिखा, ‘पुरी में एक बड़ी आबादी तेलुगु भी है। चुनाव प्रचार के दौरान मैंने एक प्रसिद्ध तेलुगु गाना ऑन डिमांड गाया। भीड़ ने इसे काफी सराहा, विश्वास नहीं होता? देखना चाहिए! मेरे आराध्य तेलुगु मित्रों को ढेर सारा प्यार’।

बता दें कि इससे पहले सोशल मीडिया पर संबित पात्रा का खाना खाते हुए फोटो भी वायरल हुआ था। ओडिशा की पुरी सीट से संबित पात्रा का मुकाबला बीजेडी के पिनाकी मिश्रा से है। पिनाकी मिश्रा मौजूदा सांसद हैं और पिछली बार लोकसभा चुनाव में उन्हें सवा पांच लाख से ज्यादा वोट मिले थे। कांग्रेस ने इस सीट से सत्य प्रकाश नायक को टिकट दिया है।

Desk Team