Sanjay Jaiswal: NDA गठबंधन एक है, अच्छा काम कर रहा है

Sanjay Jaiswal: NDA गठबंधन एक है, अच्छा काम कर रहा है

Sanjay Jaiswal

Sanjay Jaiswal: बिहार की पश्चिम चंपारण सीट से भाजपा प्रत्याशी संजय जायसवाल ने 1,36,568 वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी मदन मोहन तिवारी को करारी शिकस्त दी है। जीत के बाद सांसद संजय जायसवाल दिल्ली रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने जनता का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने कहा, एनडीए गठबंधन पूरी तरह एक है।

Highlights
. भाजपा प्रत्याशी संजय जायसवाल का बयान
. एनडीए गठबंधन एक है
. एनडीए अच्छा काम कर रहा है

Sanjay Jaiswal ने क्या कहा?

बिहार की पश्चिम चंपारण सीट से भाजपा प्रत्याशी संजय जायसवाल(Sanjay Jaiswal) ने 1,36,568 वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी मदन मोहन तिवारी को करारी शिकस्त दी है। जीत के बाद सांसद संजय जायसवाल दिल्ली रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने जनता का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने कहा, एनडीए गठबंधन पूरी तरह एक है। भाजपा की कम सीट आने पर उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है, राजनीति में थोड़ा बहुत इधर-उधर होता रहता है। केंद्र में तीसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ एनडीए की सरकार बन रही है। देश क्या दुनिया के इतिहास में किसी भी लोकतांत्रिक देश में अभी तक यह देखने को नहीं मिला था कि तीन बार लगातार एक ही सरकार पूर्ण बहुमत से बन रही है।

Bihar बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल को हुई दुर्लभ बीमारी 'स्टीवन जॉनसन  सिंड्रोम ', पटना AIIMS में भर्ती | Bihar BJP President Sanjay Jaiswal has a  rare disease Steven Johnson ...

एनडीए गठबंधन एक है: Sanjay Jaiswal

उन्होंने(Sanjay Jaiswal) कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने गरीबों के लिए जो काम किया है कि उसी का नतीजा है कि एक बार फिर एनडीए की सरकार बन रही है और पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विपक्ष से ऑफर मिलने के सवाल पर संजय जायसवाल ने कहा कि एनडीए गठबंधन पूरी तरह से एक है, अच्छे से काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार और दिल्ली में पूर्ण बहुमत की एनडीए सरकार है। हम तीसरे टर्म में एक नए उदाहरण के साथ केंद्र में सरकार बनाएंगे।    Dr. Sanjay Jaiswal said - the same amount of damage to the NDA as the BJP  rebels in JDU. | सीधी बात: डॉ. संजय जायसवाल बोले- जदयू में भी भाजपा जितने ही

तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार को एक साथ देखे जाने पर उन्होंने कहा कि अच्छी बात है, राजनीति में सभी लोग अपने-अपने सिद्धांत के साथ हैं। जिनका सिद्धांत घोटाला करना है, वह घोटाला कर रहे हैं, जिनको काम करना है वह काम करते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − 18 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।