गुरु रविदास जयंती की सभी देशवासियों को शुभकामनाएं। श्रम को ही ईश्वर मानने वाले संत रविदास ने सबके उत्थान तथा जाति-धर्म के भेदभाव से मुक्त समतामूलक समाज की कल्पना की थी। सभी देशवासी उनकी सामाजिक समरसता की शिक्षाओं को अपने जीवन में ढालें, यह मेरी कामना है।
— President of India (@rashtrapatibhvn) February 5, 2023
संत रविदास जी की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए हम उनके महान संदेशों का स्मरण करते हैं। इस अवसर पर उनके विचारों के अनुरूप न्यायप्रिय, सौहार्दपूर्ण और समृद्ध समाज के अपने संकल्प को दोहराते हैं। उनके मार्ग पर चलकर ही हम कई पहलों के जरिए गरीबों की सेवा और उनका सशक्तिकरण कर रहे हैं। pic.twitter.com/kKuhw7cB8H
— Narendra Modi (@narendramodi) February 5, 2023
संत रविदास जी ने समाज के हर व्यक्ति को समान अधिकार के साथ सदाचार और शिष्टता की शिक्षा दी।
अपनी रचनाओं और विचारों से करोड़ों लोगों का मार्गदर्शन करने वाले संत श्री रविदास जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन और सभी को रविदास जयंती की शुभकामनाएं। pic.twitter.com/BIfSQqaBCF
— Amit Shah (@AmitShah) February 5, 2023