लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

पानी बचाना ही सबसे बड़ी उपलब्धि

NULL

ग्वालियर : जनभागीदारी के बिना कोई भी कार्य संभव नहीं हो सकता है। विकास कार्यों की सफलता के लिये आमजन की भागीदारी होना बहुत आवश्यक है। यदि किसी क्षेत्र के नागरिक जागरूक हैं तो वहाँ किसी भी कार्य की सफलता सुनिश्चित हो जाती है। यह बात नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने विकास यात्रा के दौरान आयोजित कार्यक्रम में कही। उन्होंने इंदौर शहर का उदाहरण देते हुए कहा कि वहाँ शहरवासियों द्वारा शहर के विकास के लिये तत्परता से कार्य किया गया। जागरूक नागरिकों ने स्वयं कुछ राशि एकत्रित करके विकास के लिये दी।

मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि जल संरक्षण वर्तमान में प्रमुख विषय हो गया है। पानी को बनाया नहीं जा सकता। परंतु इसे बचाया जा सकता है। हम सबकी जिम्मेदारी है कि जल का उपयोग आवश्यकतानुसार करें और जल संरक्षण के उपायों को अपनाएं। उन्होंने स्वच्छता पर भी अपने विचार व्यक्त किए और कहा कि स्वच्छता किसी एक व्यक्ति के प्रयास से नहीं बल्कि पूरे नगरवासियों के प्रयास से ही संभव है। इसलिए सभी को स्वच्छ भारत अभियान के मूल भाव को सफल बनाने के लिये स्वच्छता बनाए रखना है और अन्य लोगों को भी प्रेरित करना है।

जवाहर कॉलोनी पार्क में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने की। उन्होंने कहा कि पानी बचाना ही सबसे बड़ी उपलब्धि है। इसका कारण जलवायु परिवर्तन ही है। यह किसी व्यक्ति विशेष की समस्या नहीं है, बल्कि सभी के लिये बड़ी समस्या है। इसका समाधान यही है कि जल संरक्षण किया जाए। वर्षा के जल को संरक्षित करके उपयोग किया जाए और घरों में वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली को अपनाया जाए।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर नगर निगम सभापति श्री राकेश माहौर, वार्ड क्र.-54 की पार्षद श्रीमती नीलिमा शिंदे एवं नगर निगम के पूर्व सभापति श्री बृजेन्द्र सिंह जादौन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण व क्षेत्रवासी उपस्थित थे। नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के वार्ड-54 में विकास यात्रा निकाली। उन्होंने क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों से जनसंवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया। विकास यात्रा के दौरान उन्होंने वार्ड-54 में जवाहर कॉलोनी तिराहे से पैदल यात्रा प्रारंभ की और नगरवासियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + eighteen =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।