BREAKING NEWS

आज का राशिफल (31 मार्च 2023)◾रामनवमी शोभायात्रा पर बंगाल के 2 शहर, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में हिंसा, छत से हुई पत्थरबाजी आगजनी में कई घायल ◾जम्म कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- 'अगस्त 2019 के बाद लोग जम्मू-कश्मीर में बदलाव महसूस कर रहे हैं'◾जम्म कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- 'अगस्त 2019 के बाद लोग जम्मू-कश्मीर में बदलाव महसूस कर रहे हैं'◾CM योगी ने कहा- 'धर्म कर्तव्य का बोध कराता, नैतिक मूल्यों से भी जोड़ता'◾प्रतिनिधि जी20 शेरपा बैठक और केरल में होने वाली अन्य कार्यक्रमों को लेकर दिखे उत्सुक◾रियल एस्टेट क्षेत्र की बढ़ी मुश्किलें, रेपो दर में वृद्धि जारी◾कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने कहा - 'राहुल के खिलाफ द्रुत गति से हो रही प्रतिशोध की कार्रवाई'◾विश्व बैंक ने किया खुलासा- सुधारों को तेजी से लागू करने का लाभ भारत को आर्थिक वृद्धि के रूप में मिलेगा◾केंद्र की वर्तमान भाजपा सरकार ने लोकतंत्र को 'कचरे के डिब्बे' में डाला : AAP ◾मनीष तिवारी का लोकसभा अध्यक्ष से आग्रह, वन संरक्षण विधेयक पर संसदीय नियमों और प्रक्रियाओं का पालन हो◾सचिन पायलट बोले- 'राहुल गांधी की आवाज दबाना चाहती है केंद्र सरकार'◾अमृतपाल के खिलाफ कार्रवाई के दौरान हिरासत में लिए गए 348 लोग रिहा : पंजाब सरकार◾दिल्ली में 12 ‘स्कूल ऑफ एप्लाइड लर्निंग’ स्थापित किए जाएंगे, व्यावहारिक पहलुओं पर दिया जाएगा ध्यान : आतिशी◾रामनवमी पर जहांगीरपुरी में बड़ी संख्या में लोगों के मार्च के बाद दिल्ली पुलिस ने बड़ाई सुरक्षा ◾रामनवमी पर गुजरात में भड़की हिंसा, वडोदरा में जुलूस पर पथराव के बाद तनाव◾12 अप्रैल को पटना की अदालत राहुल गांधी को मानहानि के आरोप का जवाब देने के लिए किया तलब◾गाजियाबाद में मीट की दुकानों और बूचड़खानों के अवैध संचालन पर केंद्र और यूपी सरकार जवाब दें : इलाहाबाद HC ◾केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा- 'दिसंबर तक पूरा हो जाएगा मुंबई-गोवा राजमार्ग का काम'◾उत्तर प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव में बीजेपी मुस्लिमों को टिकट दे सकती है◾

Savitribai Phule: PM मोदी ने सावित्रीबाई फुले की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को प्रख्‍यात समाजसेवी और भारत में महिला शिक्षा की प्रबल समर्थक रहीं सावित्रीबाई फुले को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, मैं प्रेरक सावित्रीबाई फुले जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। वह हमारी नारी शक्ति की अदम्य भावना को दर्शाती हैं। उनका जीवन महिलाओं को शिक्षित और सशक्त बनाने के लिए समर्पित था। सामाजिक सुधार और सामुदायिक सेवा पर उनका ध्यान भी उतना ही प्रेरणादायक है।

स्वाधीनता आंदोलन में अंग्रेजों से लोहा लेने वाली महिला 

महात्‍मा फुले ने देश में पहले बालिका विद्यालय की शुरुआत की थी और सावित्रीबाई उसकी पहली महिला शिक्षिका थीं।प्रधानमंत्री ने स्वाधीनता आंदोलन में अंग्रेजों से लोहा लेने वाली, तमिलनाडु के शिवगंगा रियासत की रानी वेलू नचियार की जयंती पर उन्हें भी श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनका अदम्य साहस आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

बहादुरी आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी

उन्होंने कहा, साहसी रानी वेलु नचियार को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। वह अपने लोगों के लिए न्याय सुनिश्चित करने में सबसे आगे थीं। उन्होंने उपनिवेशवाद का जमकर विरोध किया और समाज के कल्याण के लिए काम किया। उनकी बहादुरी आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।रानी वेलु नचियार शिवगंगा की रानी थीं और वह ईस्ट इंडिया कंपनी के साथ युद्ध छेड़ने वाले पहले भारतीय शासकों में से एक थीं। वीरमंगई, वीर महिला कहलाने वाली, रानी वेलु नचियार रामनाथपुरम की राजकुमारी थीं।