प्रधानमंत्री कार्यालय में पदस्थ वरिष्ठ नौकरशाह अमरजीत सिन्हा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी और प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारियों से इसकी पुष्टि की है।
सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी सिन्हा प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में सलाहकार थे और सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी परियोजनाओं को संभालते थे। बिहार कैडर के 1983 बैच के आईएएस अधिकारी सिन्हा 2019 में ग्रामीण विकास सचिव के तौर पर सेवानिवृत्त हुए थे और उसके बाद उन्हें पीएमओ में नियुक्त किया गया था।
तीन दशक के करियर में सिन्हा शिक्षा और पंचायती राज मंत्रालय के अहम पदों पर रहे। वह ग्रामीण विकास के मामलों के एक्सपर्ट हैं। नेशनल रूरल हेल्थ मिशन और सर्व शिक्षा अभियान जैसी योजनाओं में उनकी भूमिका अहम रही। सिन्हा ने लाल बहादुर शास्त्री नेशनल अकैडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन में भी सेवा दे चुके हैं।
वह हाल के महीने में पीएमओ से इस्तीफा देने वाले दूसरे वरिष्ठ अधिकारी है। इससे पहले मार्च में प्रधानमंत्री कार्यालय में प्रधान सलाहकार रहे पूर्व कैबिनेट सचिव पी के सिन्हा ने भी इस्तीफा दिया था।