BREAKING NEWS

BJP Parliamentary Meeting: संसदीय दल की बैठक में जेपी नड्डा ने किया PM मोदी का अभिनंदन◾राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रामकृष्ण मिशन के वैश्विक मुख्यालय बेलूर मठ का किया दौरा ◾BJP ने बिल्कीस बानो के दोषियों के साथ किया मंच साझा, BRS ने अपराधियों को सम्मानित करने का लगाया आरोप◾स्मृति इरानी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- PM मोदी का अपमान करते करते ओबीसी समाज का अपमान कर रहे राहुल गांधी ◾राहुल गांधी के अदालती मामले पर राखी जा रही है नज़र : अमेरिकी अधिकारी ◾नवरात्रि के सातवें दिन, मां कालरात्रि की पूजा करने से दूर हो जाते हैं सारे तंत्र-मंत्र, ऐसे करें पूजा◾फर्जी दस्तावेजों पर पुलिस को जमीन बेचने के आरोप में भाजपा नेता अमेठी से गिरफ्तार◾आज का राशिफल (28 मार्च 2023)◾भव्य स्वागत देखकर भावुक हुए सम्राट चौधरी, कहा: विरोधियों का सुपड़ा साफ कर आपके कर्ज को उतारने का प्रयास करूंगा◾नितिन गडकरी ने कहा- स्मार्ट सिटी के विकास में सार्वजनिक निजी भागीदारी महत्वपूर्ण◾केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने लगाया आरोप, संसद नहीं चलने दे रही कांग्रेस ◾कर्नाटक: BJP विधायक मदल विरुपक्षप्पा की बढ़ी मुश्किलें, रिश्वत मामले में HC ने खारिज की जमानत याचिका ◾राहुल गांधी को बड़ा झटका, 22 अप्रैल तक खाली करना होगा सरकारी बंगला◾Umesh Pal Case: कड़ी सुरक्षा के बीच नैनी जेल पंहुचा माफिया अतीक, कल कोर्ट में होगा पेश ◾गृह मंत्री अमित शाह के कर्नाटक दौरे के दौरान सुरक्षा में सेंध, दो छात्र गिरफ्तार◾चुनाव कानून के उल्लंघन को लेकर उतर प्रदेश में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की समय सीमा बढ़ा दी गई ◾ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने असामाजिक आचरण के खिलाफ शुरू किया अभियान ◾US Banking Crisis: संकट में डूबे SVB को मिला सहारा, इस बड़े बैंक ने खरीदा ◾STT दर में सुधार के लिए वित्त मंत्री सीतारमण ने वित्त विधेयक में संशोधन पेश किया◾आकांक्षा दुबे Suicide केस में भोजपुरी सिंगर के खिलाफ मामला दर्ज, Actresss की मां ने की थी शिकायत◾

कांग्रेस छोड़ सकते है पार्टी के वरिष्ठ नेता, भारत जोड़ो यात्रा पर दिया बड़ा बयान

कांग्रेस में आए दिन कोई ना कोई सियासी हलचल होते रहती है। पिछले दिनों गोवा में कांग्रेस के 8 विधायकों ने पार्टी का साथ छोड़ दिया और भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था। इसी क्रम में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा चल रही है, जिसका नेतृत्व खुद राहुल गांधी कर रहे है। अब इस यात्रा से भी जुड़ी हुई बड़ी खबर आ रही है, जहां कश्मीर मामलों में पार्टी के मजबूत साथी माने जाने वाले कर्ण सिंह ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। 

दरअसल, सिंह की ये नाराजगी ऐसे समय में सामने आई है, जब भारत जोड़ो यात्रा चल रही है और इसका अंत कश्मीर में ही होगा।  सबसे बड़ी बात ये भी हैं की कश्मीर में अगले साल चुनाव होंगे और पार्टी वहां अपनी पकड़ मजबूत रखना चाहती है। बता दें, कर्ण सिंह के नाराजगी की जो खबर सामने आई है, उसके मुताबिक वो यात्रा में शामिल होने का आमंत्रण न मिलने पर निराश है। 

कांग्रेस के कई नेताओं ने पहले भी की थी ये शिकायत 

इसी के साथ कर्ण सिंह ने पार्टी आलाकमान पर ये तक आरोप लगाया है कि अब कांग्रेस को उनकी जरुरत नहीं है, इसलिए उन्हें तवज्जों नहीं दी जाती है। सिंह ने अपने बयान में कहा , ' मैंने सदा पार्टी को अपना माना है।  हमेशा पार्टी के साथ खड़ा रहा हूं , लेकिन, कुछ वर्षों से अपने आप को पार्टी से अलग पाता हूं। ऐसा लगता है कि उन्हें अब मेरी जरूरत नहीं है।'

हम आपको बता दें, कर्ण सिंह अकेले ऐसे नेता नहीं है, जिसे कांग्रेस से ऐसी कोई शिकायत हुई है।  सिंह से पहले गुलाम नबी आजाद, कपिल सिब्बल, अश्विनी कुमार, जितिन प्रसाद, आरपीएन सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे नेताओं ने भी कुछ ऐसा ही कहा था। बहरहाल, अब राहुल गांधी इसपर क्या बोलते है ये देखना दिलचस्प होगा।