आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उन्हें नमन किया है। शाह ने ट्वीट कर कहा कि उन्होंने भारत के फिलॉसफी और संस्कृति को दुनिया में प्रतिध्वनित किया. अमित शाह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद भारतीयता, अनंत ज्ञान और सकारात्मक ऊर्जा के पर्याय है। उन्होंने मानव जाति के उत्थान और कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया। उनकी शिक्षाओं, प्रेरक विचारों और प्रयासों ने राष्ट्र के विकास में मदद की। उन्होंने भारत के दर्शन और संस्कृति को विश्व में प्रतिध्वनित किया।उन्होंने कहा कि वह ऐसे महान व्यक्ति के चरणों में नतमस्तक हैं।
नड्डा ने विवेकानंद की पुण्यतिथि पर अपने ट्वीट संदेश में कहा कि भारतीय संस्कृति व अध्यात्मिक दर्शन को सम्पूर्ण विश्व में गौरव दिलाने वाले, युवाओं के प्रेरणाह्मोत स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करता हूँ। उन्होंने कहा, ‘‘आपकी देशभक्ति से परिपूर्ण रचनाएं, देशवासियों को सदैव मातृभूमि की सेवा के लिए प्रेरित करती रहेंगी।’’ वहीं, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि युवाओं की प्रेरणा’ और महान विचारक स्वामी विवेकानंद जी को उनकी पुण्यतिथि पर नमन।
स्वामी विवेकानंद ने वेदांत और योग के भारतीय दर्शन को पश्चिमी दुनिया से परिचित कराया था। स्वामी विवेकानंद को एक सन्यासी, गुरू, आध्यात्मिक नेता और धर्मगुरू के तौर जाना जाता है। उन्होंने अमेरिका में हुई धर्म संसद में भारत के वेदांत ज्ञान को दुनिया के सामने लाने का कार्य किया था। 4 जुलाई 1902 को 39 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया।