फिट इंडिया मूवमेंट पर बोले शाह, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने में मिलेगी मदद

Summary :

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ‘फिट इंडिया’ मुहिम की शुरूआत करते हुए कहा कि इसे सरकारी नहीं बल्कि जन आंदोलन बनाकर देश के कोने-कोने में पहुंचाना होगा।

‘फिट इंडिया मूवमेंट’ शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई देते हुए गृह मंत्री एवं बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि तंदुरुस्ती खुशहाल जीवन का एक महत्वपूर्ण आयाम है और इस अभियान से लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने में मदद मिलेगी। 
शाह ने ट्वीट किया, ‘‘फिट इंडिया मूवमेंट शुरू करने के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद और बधाई देता हूं।’’ उन्होंने कहा कि तंदरुस्ती स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन का एक महत्वपूर्ण आयाम है। इसकी रोकथाम की प्रकृति स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करती है। 

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ‘फिट इंडिया’ मुहिम की शुरूआत करते हुए कहा कि इसे सरकारी नहीं बल्कि जन आंदोलन बनाकर देश के कोने-कोने में पहुंचाना होगा। फिटनेस परिवार , समाज और देश की सफलता का मानक होना चाहिए। 

Desk Team