नयी दिल्ली : गुजरात विधानसभा चुनाव में राजवंश शासन और विकास का शासन के बीच लड़ई की भूमिका तैयार करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने विकास के शासन को विजयी बनाने के लिए लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने का आज रात आग्रह किया। गुजरात विधानसभा चुनावों के दूसरे और अंतिम चरण की पूर्व संख्या पर शाह ने एक बयान में दावा किया कि संप्रग सरकार के कार्यकाल में राज्य को कई भेदभाव और अन्याय से गुजरना पड़ था लेकिन केद्र में प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी की सरकार आते ही विकास अब तेजी से हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन के 22 वषो’ में गुजरात एक आदर्श राज्य बन गया है। शाह ने कहा, कल बड़ संख्या में मतदान करें और राजवंश के शासन के खिलाफ विकास के शासन को चुने।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ