देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में छह दिन में पांच बार हुई वृद्धि को लेकर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। थरूर ने ट्वीट कर कहा, यह पूरी तरह से अनुमानित था! आम नागरिकों के लिए इस सरकार की अवमानना की पहचान कर-निर्धारण और मूल्य हेरफेर है। उन्होंने कहा, टैक्स बढ़ाना और कीमतों में हेरफेर करना इस सरकार की पहचान बन गई है, जो कि आम नागरिक की अवमानना है।
कांग्रेस चलाएगी महंगाई मुक्त भारत अभियान
थरूर के अलावा कांग्रेस पार्टी भी बढ़ती महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश में हैं। जिसके लिए वह 31 मार्च से 7 अप्रैल के बीच देशभर में केंद्र सरकार के खिलाफ महंगाई मुक्त भारत अभियान चलाएगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि, मोदी सरकार लोगों को कंगाल कर अपना खजाना भरने में लगी हुई है। सुरजेवाला ने बताया कि, पार्टी द्वारा बढ़ती महंगाई के खिलाफ चलाए जाने वाले अभियान में प्रियंका गाँधी वाड्रा भी शामिल होगी।
आज फिर बढ़ी तेल की कीमतें
बता दें कि, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रविवार को फिर हुई बढ़ोतरी ने आम आदमी को परेशान करना जारी रखा है, बीते छह दिनों के अंदर पांचवी बार ईंधन की कीमतों में इजाफा हुआ हैं। पेट्रोल की कीमत में 50 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई, जबकि 27 मार्च को डीजल की दर में 55 पैसे की वृद्धि हुई थी। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के मद्देनजर, भारत में तेल विपणन कंपनियों ने मार्च में ईंधन की कीमतों में साढ़े चार महीने के अंतराल के बाद फिर संशोधन करना शुरू किया है।