देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस के अध्यक्ष का चुनाव 17 अक्टूबर को होना है। इसके लिए नामांकन का आज अंतिम दिन है। अध्यक्ष पद के चुनाव की रेस में शामिल सांसद शशि थरूर आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे। उन्होंने कहा कि आप मुझे दोपहर को 24,अकबर रोड पर देखेंगे।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अध्यक्ष पद की रेस से बाहर होने बाद मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने की अटकलें है। इसपर शशि थरूर ने कहा कि “हम सब एक ही कांग्रेस विचारधारा को साझा करते हैं। हम चाहते हैं कि पार्टी मजबूत हो। ये कोई प्रतिद्वंद्विता नहीं है। यह मित्रतापूर्ण मकाबला होने जा रहा है।”
Congress President Election : चुनाव में आया नया मोड़, रेस से बाहर हुए गहलोत, अब खड़गे कर सकते है एंट्री!
काफी दिनों से कांग्रेस के अध्यक्ष पद को लेकर नेताओं में रेस लगी हुई थी। वहीं कल यानि गुरूवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने साफ़ कर दिया है कि वो अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसी बीच अब मल्लिकार्जुन खड़गे अध्यक्ष पद के लिए अपने नामांकन दाखिल करने का विचार बना रहे है।
बता दें खड़गे ने गुरुवार रात को सोनिया गांधी से भी मुलाकात की है। खड़गे कर्नाटक के दलित नेता हैं इसलिए उन्हें कांग्रेस आलाकमान का मनपसंद चेहरा माना जा रहा है। वहीं इससे पहले गुरुवार देर रात मनीष तिवारी, पृथ्वीराज चव्हाण, भूपिंदर सिंह हुड्डा समेत G-23 नेताओं ने आनंद शर्मा के घर पर मुलाकात की, लेकिन इस मुलाकात के ब्योरे का खुलासा नहीं किया गया है।
वहीं गौर करने वाली बात यह है कि दिग्विजय सिंह ने नई दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय से नामांकन पत्र लिया और ऐलान किया की वह अखिल भारतीय कांग्रेस के अध्यक्ष चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे। वहीं मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भोपाल में अपने आवास पर पार्टी नेताओं की एक बैठक बुलाई और पार्टी नेताओं से दिग्विजय सिंह का समर्थन करने के लिए दिल्ली पहुंचने का आदेश दिया।