लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

वोटों की गिनती के बीच शशि थरूर ने मधुसूदन मिस्त्री को लिखा पत्र, चुनाव में धांधली का लगाया आरोप

कांग्रेस पार्टी के 137 साल के इतिहास में छठी बार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ। 17 अक्टूबर को पड़े वोटों की आज गिनती हो रही है। मतगणना के बीच अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने बड़ा आरोप लगाया है।

कांग्रेस पार्टी के 137 साल के इतिहास में छठी बार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ है। 17 अक्टूबर को पड़े वोटों की आज गिनती हो रही है। मतगणना के बीच अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने बड़ा आरोप लगाया है। थरूर के पोलिंग एजेंट सलमान सोज ने कांग्रेस इलेक्शन अथॉरिटी के चेयरमैन मधुसूदन मिस्त्री को पत्र लिखकर चुनाव में धांधली की शिकायत की है।
सलमान सोज ने पत्र में “यूपी में चुनाव के संचालन में बेहद गंभीर अनियमितता” का आरोप लगाया और मांग की कि “यूपी के सभी वोटों को अवैध माना जाए। उन्होंने कहा कि इलेक्शन अथॉरिटी के नियमों की धज्जियां उड़ाई गईं। बिना पोलिंग एजेंट के बक्सों को सील किया गया। कुछ अन्य राज्यों में भी नियमों का उल्लंघन हुआ है।”
Image
 137 साल में छठी बार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव
कांग्रेस के 137 साल के लंबे इतिहास में छठी बार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ है। अध्यक्ष पद के लिए अब तक 1939, 1950, 1977, 1997 और 2000 में चुनाव हुए हैं। पूरे 22 वर्षों के बाद अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो रहा है। इस चुनाव से 24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर कोई नेता देश की सबसे पुरानी पार्टी का अध्यक्ष चुना जाएगा। इससे पहले सीताराम केसरी गैर-गांधी अध्यक्ष रहे थे।
बता दें, 1998 से सोनिया गांधी कांग्रेस की अध्यक्ष हैं, जबकि राहुल गांधी ने भी थोड़े समय के लिए इस पद को संभल चुके हैं। लेकिन, 2019 की चुनावी हार के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। तब से कांग्रेस का अध्यक्ष पद आधिकारिक तौर पर खाली पड़ा है। लेकिन आज उसको उसका गांधी परिवार से बाहर का उत्तराधिकारी मिल जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + 12 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।