असम में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) की अंतिम सूची आज सुबह जारी हुई। जिसके बाद एनआरसी के मुद्दे पर नेताओं के बयान सामने आ रहे है। दिल्ली भाजपा के मनोज तिवारी के बाद अब कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी बयान दिया है।
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि रबींद्रनाथ टैगोर ने कहा था कि विदेशी और राष्ट्रवाद लोगों को न पसंद करने में अंतर होता है। वहीं, विदेश के लोगों से नफरत धीरे-धीरे भारतीयों से नफरत में बदल जाती है। शशि थरूर का यह बयान ऐसे समय में आया हैं।
जब असम में एनआरसी की अंतिम सूची जारी की गई हैं। जिसमें 3 करोड़ 11 लाख 21 हजार लोगों को भारतीय नागरिक बताया गया है और 19 लाख 6 हजार 657 लोग सूची से बाहर है। बता दें कि असम में अंतिम सूची में अपना नाम देखने के लिए असम सरकार ने सभी व्यवस्थाएं की हैं। ताकि लोग आसानी से अपना नाम देख सकें।
मनोज तिवारी ने की दिल्ली में भी NRC लागू करने की मांग, बोले- इससे आतंकवाद को खत्म करने में मिलेगी मदद
इसके लिए विशेष तौर पर कई सेवा केंद्र का इंताजम किया गया हैं। वही, मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि जिन लोगों के नाम एनआरसी लिस्ट में नहीं हैं वे फॉर्नर ट्रिब्यूनल में 120 दिनों के भीतर अप्लाई कर सकते हैं।