BREAKING NEWS

पदक विसर्जित करने हरिद्वार पहुंचे पहलवान, श्री गंगा सभा ने नहीं दी विसर्जन की अनुमति, हंगामा◾कर्नाटक में प्रशिक्षण विमान आपातकालीन लैंडिंग◾प्रदर्शनकारी पहलवानों को लगा झटका, दिल्ली पुलिस ने इंडिया गेट पर नहीं दी धरने की अनुमति ◾रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, जम्मू और कश्मीर में G20 बैठक की मेजबानी केंद्र शासित प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर लाएगी◾ दिल्ली उच्च न्यायालय ने पशु तस्करी मामले में ED को जारी किया नोटिस◾किसान नेता नरेश टिकैत ने पहलवानों से लिए मेडल, 5 दिन का मांगा समय ◾पाकिस्तान से 290 से अधिक अफगान कैदियों को रिहा किए जाने की संभावना है : रिपोर्ट◾आबकारी नीति केस: ED की चौथी सप्लीमेंट्री चार्जशीट में अरविंद केजरीवाल का नाम, क्या बढ़ेगी मुश्किलें?◾समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले के अपमानजनक लेख से नाराज NCP नेता , महाराष्ट्र CM शिंदे को लिखा पत्र ◾Air India: फ्लाइट में यात्री ने किया हंगामा, क्रू को पहले गालियां दीं फिर की मारपीट◾Wrestlers Protest: संयुक्त किसान मोर्चा 1 जून को बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ करेगा विरोध प्रदर्शन◾हरियाणा में बारिश के साथ तेज हवाओ की आक्षांका ◾देवेंद्र फडणवीस सबसे ज्यादा असंतुष्ट हैं - संजय राउत◾लुधियाना ब्लास्ट केस: NIA ने दो लोगों के खिलाफ दाखिल की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, विस्फोट में गई थी एक की जान◾साक्षी हत्याकांड: DCW प्रमुख स्वाति मालीवाल ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, न्याय का दिया आश्वासन◾मनसुख मंडाविया ने कहा- "हिंदी सरकारी मामलों में हमारे स्वाभिमान का प्रतीक भाषा बन सकती है ..." ◾हिंदी सरकारी मामलों में हमारे स्वाभिमान का प्रतीक भाषा बन सकती है - मनसुख मंडाविया◾दिल्ली में 24 घंटे में दूसरा मर्डर, 35 साल की महिला की चाकू मारकर हत्या◾Madhya Pradesh: पशुधन संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष ने 'गौ मंत्रालय' स्थापित करने का राज्य सरकार किया आग्रह◾आरबीआई का बड़ा दावा, 2023-24 में भारत की विकास गति कायम रहने की संभावना◾

अगले तीन दिनों में फिर लौटेगी शीतलहर, पहाड़ों में बर्फबारी हुई तेज

जम्मू कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में लगातार बर्फबारी का दौर जारी है। ऐसे में सोमवार से अगले तीन दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर शीतलहर लौटने की चेतावनी दी गई है। यहां तापमान के 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने मंगलवार से शुक्रवार तक यहां शीतलहर और घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में इसी महीने पांच दिनों तक लगातार शीतलहर की स्थिति बनी हुई थी।

रात के समय में तापमान लगातार बढ़ रहा

 दिल्ली में 5 जनवरी से लगातार शीतलहर की स्थिति बनी हुई थी, जहां एक दशक में पहली बार इतना लंबा शीतलहरी देखा गया। आईएमडी के एक सीनियर साइंटिस्ट ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस खत्म होने की कगार पर है, ऐसे में अगले कुछ और दिनों तक कड़ाके की ठंड पड़ेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से रात के समय में तापमान लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा 10।2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस महीने अबतक का सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान रहा।

पहाड़ी राज्यों में लगातार हो रही बर्फबारी

आईएमडी ने बताया कि नॉर्थ-वेस्टर्ली हवा की वजह से आने वाले दिनों में पहाड़ी इलाकों से हवाएं उत्तर भारत की तरफ चलेंगी, जिससे तापमान में गिरावट आएगी। गौरतलब है कि, उत्तराखंड के धनोल्टी में इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई। वहीं जम्मू कश्मीर के बांदिपोरा जिले के गुरेज सेक्टर का एक गांव हिमस्खलन की चपेट में आ गया। इसमें किसी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा सहित 12 जिलों में बर्फीले तूफान की चेतावनी जारी की गई है। 

हिमाचल में चार हाईवे और सैकड़ों सड़कें बंद

बर्फबारी की वजह से हिमाचल प्रदेश में चार हाईवे और 245 सड़कें बंद कर दी गई है। वहीं उत्तर के मैदानी राज्य शीतलहर की चपेट में है। दिल्ली-एनसीआर में भी सुबह घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में रविवार को भी बर्फबारी हो सकती है। वहीं राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में भी शीतलहर की चेतावनी दी गई है।