कोविड-19 महामारी से जूझ रहे भारत की मदद के लिए सिंगापुर सरकार ने ऑक्सीजन सिलेंडरों की खेप भेजी है। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को इस बारे में बताया।चैनल न्यूज एशिया की खबर के अनुसार, सिंगापुर गणराज्य की वायुसेना ने सिंगापुर से पश्चिम बंगाल के लिए दो सी-130 विमानों से ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाये।
विदेश मंत्रालय में उपमंत्री डॉ. मलिकी ओसमान ने बुधवार की सुबह पाया लेबर वायु सेना अड्डे पर भारतीय उच्चायुक्त पी कुमारन को ऑक्सीजन सिलेंडर से भरे दो विमान सौंपे।मलिकी ने कहा, ‘‘पिछले साल हमने महामारी की विभीषिका को देखा। इसकी कोई सीमा नहीं है।’’
चैनल ने मलिकी के हवाले से कहा, ‘‘इसका किसी देश या नस्ल से वास्ता नहीं है। यही वजह है कि हमें एकजुट होकर एक दूसरे की मदद करनी होगी।’’मलिकी ने कहा कि सिंगापुर और भारत के प्रगाढ़ संबंध रहे हैं। उन्होंने महामारी के दौरान पूरे समय सिंगापुर को जरूरी सामान की आपूर्ति करते रहने और भारत के योगदान के लिए भारत सरकार का शुक्रिया अदा किया।


Download Android App
Download iOS App



