कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मां पाओला मायनो का बीते शनिवार इटली में निधन हो गया और मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।
नेताओं ने ट्वीट कर जताई संवेदना
रमेश ने कहा, ‘‘सोनिया गांधी जी की मां श्रीमती पाओला मायनो का 27 अगस्त (शनिवार) को इटली में उनके आवास पर निधन हो गया। कल अंतिम संस्कार हुआ।’’
Smt. Sonia Gandhi’s mother, Mrs. Paola Maino passed away at her home in Italy on Saturday the 27th August, 2022. The funeral took place yesterday.
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) August 31, 2022
उल्लेखनीय है कि सोनिया गांधी चिकित्सा जांच के लिए इस समय विदेश में हैं। उनके साथ उनके पुत्र राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी भी गए हैं। कांग्रेस के कई नेताओं ने सोनिया गांधी के मां के निधन पर दुख जताया है।
अशोक गहलोत ने ट्वीट कर जताया शोक
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मां के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। सोनिया जी, राहुल जी, प्रियंका जी और परिवार के सभी सदस्यों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं। ईश्वर उन्हें यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे और आत्मा को शांति प्रदान करे।’’
It’s very saddening to know about the demise of Congress President Smt Sonia Gandhi ji’s mother Mrs. Paola Maino ji. My deepest condolences to Sonia ji, Rahul ji, Priyanka ji & all family members. May God give them strength to bear this loss. May the departed soul rest in peace.
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) August 31, 2022
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने ट्वीट किया, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जी की मां के निधन पर गहरा दुख प्रकट करता हूं। ईश्वर कांग्रेस अध्यक्ष और उनके परिवार के सदस्यों को यह दुख सहन करने की शक्ति दे।’’