कांग्रेस पार्टी अपनी सत्ता को मजबूत करने के लिए कई महीनों से देश में भारत जोड़ो यात्रा कर रही है जिससे की पार्टी की खोई हुई छवी मौजूदा स्थिति में कायम हो जाए। वही कांग्रेस पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि राज्य के सबसे पुराने म्यूजियम अल्बर्ट हॉल मयूजियम का नाम बदलने की अपील की है।
पार्टी के 100 दिन पूरे होने पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को दौसा के लालसोट में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जयपुर के अल्बर्ट हॉल संग्रहालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शिरकत करेंगे।
रमेश ने अल्बर्ट हॉल म्यूजियम का नाम बदलने की अपील
रमेश ने कहा, 'मेरी इच्छा है कि अल्बर्ट हॉल म्यूजियम का नाम बदल दिया जाए, क्योंकि अल्बर्ट महारानी विक्टोरिया के पति थे और आज 2022 में अल्बर्ट नाम रखना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री अशोक से भी बात की है और नाम बदलने को कहा, मैं समझता हूं कि जल्द ही इसका नाम बदल दिया जाएगा। रमेश के बयान का स्वागत करते हुए भाजपा सांसद सी.पी. जोशी ने अल्बर्ट हॉल का नाम वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के नाम पर रखने की मांग की।