आज महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने नेताजी को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।बता दें कि सरकार ने साल 2021 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन 23 जनवरी को पराक्रम दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी।
PM मोदी ने दी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि
मोदी ने एक ट्वीट में कहा, आज पराक्रम दिवस पर मैं नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और भारत के इतिहास में उनके अद्वितीय योगदान को याद करता हूं। औपनिवेशिक शासन का कड़ा विरोध करने के लिए उन्हें याद किया जाएगा। उनके विचारों से प्रभावित होकर, हम भारत के लिए उनके दृष्टिकोण को साकार करने के लिए काम कर रहे हैं।
Today, on Parakram Diwas, I pay homage to Netaji Subhas Chandra Bose and recall his unparalleled contribution to India’s history. He will be remembered for his fierce resistance to colonial rule. Deeply influenced by his thoughts, we are working to realise his vision for India.
— Narendra Modi (@narendramodi) January 23, 2023
पराक्रम दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह के 21 सबसे बड़े द्वीपों का नामकरण परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर करेंगे।साथ ही इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से परमवीर चक्र पुरस्कार विजेताओं के नाम पर द्वीप समूह के 21 सबसे बड़े अनाम द्वीपों का नामकरण भी करेंगे।
अमित शाह ने किया नेताजी को याद
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और अंग्रेजों से लड़ने के उनके साहस को सलाम किया।
शाह ने ट्वीट किया, “अपनी अद्वितीय नेतृत्व क्षमता से नेताजी ने लोगों को संगठित किया और ‘आजाद हिंद फौज’ बनाकर आजादी के लिए सशस्त्र आंदोलन किया। उनके साहस और संघर्ष को पूरा देश नमन करता है।”उन्होंने आगे लिखा, “आज नेताजी की 126वीं जयंती पर उनका स्मरण कर देशवासियों को ‘पराक्रम दिवस’ की बधाई देता हूं।”
अपनी अद्वितीय नेतृत्व क्षमता से नेताजी ने लोगों को संगठित किया और ‘आजाद हिन्द फौज’ बनाकर आजादी के लिए सशस्त्र आंदोलन किया।
— Amit Shah (@AmitShah) January 23, 2023
उनके साहस और संघर्ष को पूरा देश नमन करता है।
आज नेताजी की 126वीं जयंती पर उनका स्मरण कर देशवासियों को ‘पराक्रम दिवस’ की बधाई देता हूँ। #NationSalutesNetaji pic.twitter.com/zvsv6wwtTv
गृह मंत्री रविवार रात ‘पराक्रम दिवस’ के अवसर पर कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह पहुंचे। पोर्ट ब्लेयर में उनका राष्ट्रीय ध्वज फहराने का कार्यक्रम है और वह नेताजी स्टेडियम में एक संबोधन भी देंगे, जहां बोस ने 30 दिसंबर 1943 को तिरंगा फहराया था।