देश के राष्ट्रपति कोविंद ने सुनील अरोड़ा को चुनाव आयोग का मुख्य चुनाव अायुक्त नियुक्त किया है। आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि अरोड़ा आगामी दो दिसंबर को पदभार ग्रहण करेंगे. रावत का कार्यकाल एक दिसंबर को समाप्त हो रहा है। पूर्व आईएएस अधिकारी सुनील अरोड़ा को 31 अगस्त 2017 को नया चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया था। जुलाई 2017 में नसीम जैदी के मुख्य चुनाव आयुक्त पद से सेवानिवृत होने के बाद तीन सदस्यीय आयोग में चुनाव आयुक्त का एक पद खाली पड़ा था।
कौन हैं सुनील अरोड़ा
सुनील अरोड़ा साल 1980 बैच के राजस्थान कैडर के IAS अधिकारी है।
उन्होंने वित्त, कपड़ा एवं योजना आयोग जैसे मंत्रालयों एवं विभागों में भी विभिन्न पदों पर सेवाएं दी हैं।
वह साल 1999-2002 के दौरान नागरिक विमानन मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर काम कर चुके हैं।
वे पांच साल तक इंडियन एयरलाइंस के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) भी रहे हैं, इसमें दो साल तक वह अतिरिक्त प्रभार में थे जबकि तीन साल तक उनके पास कंपनी का पूर्णकालिक प्रभार था।
वे राजस्थान में धौलपुर, अलवर, नागौर और जोधपुर जैसे जिलों में तैनात रह चुके हैं।
वे वर्ष 1993-1998 के दौरान मुख्यमंत्री के सचिव पद पर थे।
वे वर्ष 2005-2008 के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव थे।
उन्होंने राज्य के सूचना एवं जनसंपर्क, उद्योग एवं निवेश विभागों में भी अपनी सेवाएं दी हैं।
राजीव महर्षि होंगे देश के नए CAG, सुनील अरोड़ा बने नए चुनाव आयुक्त
केंद्र सरकार ने शीर्ष स्तर की नौकरशाही में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है। इस क्रम में केंद्रीय गृह सचिव के रूप में सेवानिवृत्त राजीव महर्षि को भारत के नए नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (सीएजी) के रूप में नियुक्त किया गया है वह वर्तमान कैग शशिकांत शर्मा की जगह लेंगे राजीव महर्षि को वर्तमान सरकार के भरोसेमंद अधिकारियों में माना जाता है और वे 1978 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। रंजन कुमार घोष को महालेखा परीक्षक का उप-नियंत्रक नियुक्त किया गया है. इससे पहले महर्षि को जम्मू-कश्मीर का राज्यपाल बनाए जाने की चर्चा जोरों पर थी। कैग का कार्यकाल छह वर्ष या 65 वर्ष के होने तक (जो भी पहले हो) होता है। संवैधानिक पदाधिकारी कैग की मुख्य जिम्मेदारी केंद्र सरकार और राज्य सरकारों के खातों का ऑडिट करने की होती है और कैग की रिपोर्टों को संसद एवं राज्यों के विधानमंडलों के समक्ष रखा जाता है।
सुनील अरोड़ा नए चुनाव आयुक्त
पूर्व आईएएस अधिकारी सुनील अरोड़ा को नया चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया। यह जानकारी केंद्रीय कानून मंत्रालय की ओर से दी गई। बीते जुलाई में नसीम जैदी के मुख्य चुनाव आयुक्त पद से सेवानिवृत होने के बाद तीन सदस्यीय आयोग में चुनाव आयुक्त का एक पद खाली पड़ा था। अचल कुमार जोती मौजूदा मुख्य चुनाव आयुक्त हैं जबकि ओम प्रकाश रावत चुनाव आयुक्त हैं। कानून मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना में बताया गया कि 61 साल के अरोड़ा की नियुक्ति उस दिन से प्रभावी होगी जिस दिन वह पदभार संभालेंगे।
साल 1980 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी अरोड़ा केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय में सचिव के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।