अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को बुधवार सुबह मुंबई के भायखला जेल भेज दिया गया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम रिया चक्रवर्ती को भायखला जेल लेकर पहुंची है। अब रिया को 22 सितंबर तक यही रहना पड़ेगा। मुंबई के एक स्थानीय मजिस्ट्रेट ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को मंगलवार देर रात 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया था। चूंकि महिला को रात के समय नियमित जेल में नहीं ले जाया जा सकता है लिहाजा रिया को रात में एनसीबी के लॉकउप में ही रखा गया। वहीं उसकी लीगल टीम ऊंची अदालत में जमानत याचिका लगाने की योजना बना रही है।
अदालत ने रिया की जमानत याचिका खारिज करते हुए उसे 22 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। रिया चक्रवर्ती को न्यायिक हिरासत की पहली रात एनसीबी के लॉकअप में ही गुजारनी पड़ी। महाराष्ट्र जेल के मैनुअल के मुताबिक, रात में कैदी को जेल नहीं ले जाया जाता है।
रिया को बुधवार सुबह 10 बजे के बाद भायखला जेल में शिफ्ट किया जाएगा। अदालत ने रिया की जमानत याचिका खारिज करते हुए उसे 22 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया क्योंकि एनसीबी ने कहा कि उसे अब और हिरासत में लेकर पूछताछ की जरूरत नहीं है क्योंकि वह पहले ही तीन दिनों तक पूछताछ कर चुकी है।
गौरतलब है कि सुशांत की मौत मामले में सीबीआई जांच कर रही है। इसी मामले में एनसीबी की टीम भी ड्रग्स के संबंध में जांच कर रही है। इस मामले में रिया के भाई शोविक को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।


Download Android App
Download iOS App



