सुशांत सिंह राजपूत केस : रिया चक्रवर्ती से 10 घंटे तक चली सीबीआई की पूछताछ, एजेंसी ने फिर बुलाया

Summary :

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में आज सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती से करीब दस घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान, सीबीआई के अधिकारियों ने रिया से मामले से जुड़े हुए कई सवाल पूछे।

सीबीआई ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या के लिये उकसाने की आरोपी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती से यहां दस से अधिक घंटे तक पूछताछ की। एक अधिकारी ने बताया कि पहली बार सीबीआई के सामने पेश हुईं चक्रवर्ती रात नौ बजे के बाद सांताक्रूज में डीआरडीओ अतिथि गृह से रवाना हुईं।
अधिकारी ने कहा कि उन्हें दोबारा पेश होने के लिये कहा गया है। इससे पहले चक्रवर्ती सुबह करीब 10 बजे अपने घर से अतिथि गृह के लिये निकली थीं, जहां सीबीआई की टीम ठहरी हुई है। रिया से पहले, राजपूत के फ्लैट में उनके साथ रहने वाले सिद्धार्थ पिठानी और प्रबंधक सैमुअल मिरांडा डीआरडीओ अतिथि गृह पहुंच चुके थे।
सीबीआई की टीम सुशांत मौत मामले की जांच के लिये बीते आठ दिन से शहर में है। बृहस्पतिवार को उसने रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती का बयान दर्ज किया था। सीबीआई अब तक पिठानी, रसोइये नीरज सिंह और घरेलू सहायक दीपेश सावंत समेत कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है।

Desk Team