BREAKING NEWS

अश्विनी वैष्णव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- देश में राज करना अपना जन्म सिद्ध अधिकार समझते हैं राहुल गांधी◾SC वर्ग के धर्म परिवर्तन करने वाले लोगों को भी अनुसूचित जाति श्रेणी में रखे जाने के लिए संविधान में संशोधन हो - मंत्री◾ कपिल सिब्बल ने PM मोदी के बयान पर किया पलटवार, JDU और UBT जैसे दल पहले आपके सहयोगे थे, अब वे भ्रष्ट है◾कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लगाया PM मोदी पर ‘भ्रष्टाचारी भगाओ अभियान’ चलाने का आरोप ◾Prayagraj: अतीक अहमद के भाई को सता रहा हत्या का डर, अशरफ बोला- 2 हफ्ते में मार दिया जाऊंगा◾अखिलेश यादव और दोस्त आरिफ सारस से मिलने पहुंचे कानपुर चिड़ियाघर, नहीं मिली अनुमति◾विपक्ष लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में◾दवा की गुणवत्ता को लेकर 18 फार्मा कंपनियों के लाइसेंस निलंबित◾'माफिया अतीक को पहली बार किसी मामले में हुई सजा', जानिए ! कौन-कौन सी लगाई गई है धाराएं ◾आज का राशिफल (29 मार्च 2023)◾प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष की एकता पर निशाना साधा◾कांग्रेस की धुरी है गांधी परिवार, पार्टी को एकजुट रखती है : मुख्यमंत्री गहलोत◾महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, सत्तारूढ़ गठबंधन के अन्य नेताओं ने सोशल मीडिया पर सावरकर की लगाई तस्वीर ◾दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री केजरीवाल ने प्रधानमंत्री पर साधा निशाना, भाजपा ने केजरीवाल पर बोला हमला◾जी20 की बैठक के लिए विदेशी मेहमान पहुंचे रामनगर ◾कांग्रेस एकजुटता के प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए अप्रैल में शीर्ष विपक्षी नेताओं की बुलाएगी बैठक ◾Social Media पर सामने आये CCTV फुटेज में बिना पगड़ी के दिखा अमृतपाल सिंह◾जामिया नगर हिंसा मामला : दिल्ली उच्च न्यायालय ने इमाम, 10 अन्य को आरोपमुक्त करने के आदेश को आंशिक रूप से किया रद्द ◾नगालैंड विधानसभा ने मई में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव नहीं कराने का प्रस्ताव किया पारित ◾‘बीजेपी ने 7 साल में कांग्रेस के 75 साल बराबर लूटा’ ... दिल्ली विधानसभा में बोले केजरीवाल◾

दिल्ली में तापमान 4.7 सेल्सियस दर्ज, उत्तर पश्चिम भारत में घने कोहरे और शीत लहर चलने की भविष्यवाणी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बढ़ते तापमान पर एक बार फिर से ठंड का ब्रेक लगने वाला है। अब तक पूरे उत्तर भारत में हाड़ कंपाने वाली भीषण शीतलहर चल रही थी जिससे आम जान जीवन काफ़ी प्रभावित हुआ है। दरअसल आज (रविवार) तापमान 4.7 दर्ज़ किया गया, पालम क्षेत्र के आस-पास सुबह में 5.7 डिग्री दर्ज किया गया था। भारत मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट के जानकारी के मुताबिक़, 15 से 18 जनवरी के बीच उत्तर पश्चिम भारत में घने कोहरे और शीत लहर चलने की भविष्यवाणी है। 

न्यूनतम तापमान 7-10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया

आईएमडी ने कहा, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार के कई हिस्सों में, पूर्वी राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 7-10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों में तापमान 3-7 डिग्री सेल्सियस है। चुरू (पश्चिम राजस्थान) में सबसे कम न्यूनतम तापमान -0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी ने अगले 5 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में रात और सुबह के घंटों के दौरान अलग-अलग या कुछ हिस्सों में घने कोहरे की चेतावनी भी जारी की है।

अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना है

आईएमडी ने कहा, अगले 5 दिनों के दौरान बिहार में रात और सुबह के समय अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना है। अगले 4 दिनों के दौरान जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और अगले 2 दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तर मध्य प्रदेश, असम, मेघालय और त्रिपुरा में घने कोहरे की संभावना है। अगले पांच दिनों के दौरान पंजाब और हरियाणा-चंडीगढ़, अगले 2-3 दिनों के दौरान उत्तराखंड और राजस्थान और 16-18 जनवरी 2023 के दौरान उत्तर प्रदेश में कोल्ड डे की स्थिति की संभावना है।