लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

उत्तर भारत में तापमान सामान्य से अधिक रहा, मुंबई और मध्य प्रदेश में हुई हल्की बारिश

मुंबई और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में शुक्रवार को हल्की बारिश हुई तथा उत्तर भारत में हिमाचल प्रदेश को छोड़ कर अन्य राज्यों में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।

मुंबई और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में शुक्रवार को हल्की बारिश हुई तथा उत्तर भारत में हिमाचल प्रदेश को छोड़ कर अन्य राज्यों में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। 
हिमाचल प्रदेश में शीतलहर के कारण तापमान में कुछ कमी दर्ज की गई। 
अरब सागर और उसके दक्षिण पश्चिम क्षेत्र के ऊपर बने हवा के कम दबाव के क्षेत्र के कारण मुंबई और आसपास के इलाकों में तथा पश्चिमी मध्य प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों और भोपाल में हल्की बारिश हुई। 
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से अधिक था। 
मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि सोमवार तक न्यूनतम तापमान गिर कर आठ डिग्री सेल्सियस हो जाने की संभावना है। 
आईएमडी ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को हल्की बारिश होने की संभावना है। 
हिमाचल प्रदेश में शीतलहर के कारण न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से कुछ डिग्री कम दर्ज किया गया। 
लाहौल स्पीति के प्रशासनिक केंद्र केलोंग में तापमान शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा। 
मौसम विभाग के अनुसार राज्य में शनिवार को बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 
कश्मीर के गुलमर्ग और पहलगाम में शुक्रवार रात तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। 
मौसम विभाग के अनुसार जम्मू कश्मीर में शुक्रवार रात से बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है। 
पंजाब और हरियाणा में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा और चंडीगढ़ में 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा। 
राजस्थान में भी रात्रि का तापमान अधिक रहा और कई स्थानों पर बादल छाए रहे। 
उदयपुर, जयपुर कोटा और बीकानेर के कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई। 
उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा। 
राज्य में सर्वाधिक तापमान झांसी में 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 5 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।