पटना : बिहार सरकार के श्रम मंत्री विजय कुमार सिन्हा भाजपा कार्यालय में सहयोग कार्यक्रम में राज्य के सभी जिला के फरियादियों का फरियाद सुनें। वहीं कुछ लोगों को श्रम विभाग द्वारा जिला में पड़ा हुआ था उसे भी जल्द निपटाने को कहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इतना दिन शासन करने के बावजूद देश को अंधकार की ओर ले गया।
कांग्रेस पार्टी नीतीश कुमार पर डोरे डालने से कुछ नहीं होने वाला है। नीतीश कुमारर कांग्रेस की असली चेहरा को जानता है। आज 70 साल में कांग्रेस पार्टी कल कारखाना तो अंधेरा में डूबा दिया। जब से केन्द्र में एनडीए की सरकार आयी है तब से ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली दिखाई दे रहा है। बिहार को कांग्रेस पार्टी ने अंधेरा में धकेलने का काम किया। उन्होंने कहा कि यहां के नौजवान चाहे वो शिक्षित हो अशिक्षित,
वे कमाने के लिए बाहर जाते हैं उन्हें प्रवासी मजदूर का दर्जा दिया जायेगा और विभाग द्वारा सभी जिलों में युवाओं को जानकारी देकर उन्हें कार्ड भी जारी की जायेगा। ताकि बिहार से बाहर वे निर्भिक होकर काम कर सकें। आये दिन कुछ घटना हो जाये तो बिहार सरकार उनकी मदद करेगी। अब भी मेरा ऑन लाइन में फॉर्म भर सकते हैं मगर बहुत नौजवानों को इसकी जानकारी नहीं है।
वे जिला कार्यालय में कार्यक्रम करके लोगों को इसकी जानकारी देगे। ताकि श्रम विभाग सभी लोगों को सुरक्षा दे सके। उन्होंने कहा कि व्यवसायिक प्रतिष्ठïानों, दुकानों इत्यादि को बाल श्रम से पूर्ण मुक्त करने की कार्रवाही की जा रही है। जहां शहर में नगर पंचायत, नगर परिषद और नगर निगम बाल श्रम से मुक्ति के लिए अभियान शुरू किया गया है। ताकि बाल श्रमिकों को शैक्षणिक पुनवासित हेतु आवासीय केन्द्रों का संचालन शीघ्र किया जायेगा।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यह क्लिक करे