देश में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण का प्रकोप धीरे-धीरे कम हो रहा है। ऐसे में कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच एक राहत बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने जानकारी दी कि एक करोड़ से ज्यादा 15 से 18 आयुवर्ग के लोगों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं। इस बीच पिछले 24 घंटे में कोरोना के 71 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए थे। आज सुबह स्वास्थ्य विभाग ने मामले में जानकारी दी थी कि देश में रिकवरी रेट 96.70 प्रतिशत हो गया है।
मनसुख मंडाविया ने दी जानकारी
What a historic feat by Young India! 👦🏻👧🏻
Over 1⃣ crore youngsters between 15-18 age group are now fully vaccinated against #COVID19 💉
1 करोड़ से अधिक 15-18 आयुवर्ग के बच्चों को लगी कोविड वैक्सीन की दोनों डोज।#SabkoVaccineMuftVaccine pic.twitter.com/485aB83aJo
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) February 9, 2022
बुधवार को केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि 15-18 आयु वर्ग के एक करोड़ से अधिक युवाओं को अब तक कोरोना की दोनों डोज लग चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने इसे देश के लिए बड़ी उपलब्धि करार दिया।
राष्ट्रव्यापी टीकाकरण का अभियान जारी है और इसी रफ्तार से जारी रहेगा
गौरतलब है कि बीती 3 जनवरी को देश में 15 से 18 वर्ष के आयुवर्ग के लोगों को वैक्सीन की खुराक लगनी शुरू हुई थी। मात्र 36 दिनों में इस आयु वर्ग के 1 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना के दोनों टीके लग चुके हैं। मंडाविया ने जानकारी दी कि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण का अभियान जारी है और इसी रफ्तार से जारी रहेगा। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 71 हज़ार के करीब मामले सामने है, जबकि संक्रमण से होने वाली मौत की संख्या 1200 से अधिक है। वहीं इस दौरान 1 लाख 72 हज़ार से ज्यादा केस में रिकवरी हुई है।