18वीं लोकसभा का पहला सत्र आज से शुरू, राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब को दिलाई शपथ The First Session Of The 18th Lok Sabha Begins Today, President Murmu Administered Oath To Protem Speaker Bhartrihari Mahtab

18वीं लोकसभा का पहला सत्र आज से शुरू, राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब को दिलाई शपथ

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ सांसद भर्तृहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर के पद की शपथ दिलाई। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़, संसदीय कार्यमंत्री किरेन रीजीजू सहित कई अन्य मंत्री उपस्थित थे।

  • राष्ट्रपति मुर्मू ने BJP के भर्तृहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलाई
  • इस शपथ ग्रहण समारोह में PM मोदी सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए
  • महताब ने हिन्दी में पद की शपथ ली

हिंदी में ली पद की शपथ

protaim speaker

महताब ने हिन्दी में पद की शपथ ली। शपथ लेने के बाद राष्ट्रपति मुर्मू ने उन्हें बधाई दी। शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री मोदी, उपराष्ट्रपति धनखड़ और अन्य नेताओं ने उन्हें बधाई दी।

18वीं लोकसभा का पहला सत्र सोमवार से शुरू

parliment 1

18वीं लोकसभा का पहला सत्र सोमवार से शुरू होने जा रहा है। इसके पहले और दूसरे दिन नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण होगा। प्रोटेम स्पीकर महताब नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। बुधवार को नए लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बृहस्पतिवार को संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। राज्यसभा का सत्र बृहस्पतिवार से ही शुरू होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − ten =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।