केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री गिरिराज सिंह ने मध्यप्रदेश के खरगोन और राजस्थान के करौली के दंगो को लेकर आज कहा कि ये घटनाएं मात्र संजोग नहीं प्रयोग है। कुछ लोग देश के माहौल को बिगाड़ने की कोशिश में लगे हुए हैं।
कुछ लोग देश का माहौल बिगाड़ने में लगे हैं – गिरिराज सिंह
केन्द्रीय मंत्री श्री सिंह अपने दो दिवसीय दौरे पर आज मध्यप्रदेश के खंडवा पहुंचे, जहां उन्होंने पत्रकारों से चर्चा में यह बात कही। उन्होंने हाल ही में रामनवमी के जुलुस के दौरान मध्यप्रदेश के खरगोन और राजस्थान के करौली हुयी घटनाओं को षड़यंत्र बताया और कहा कि कुछ लोग देश के माहौल को बिगाड़ने का कार्य कर रहे है। रामनवमी के जुलुस पर तलवारों से हमला किया गया, पुलिस अधीक्षक पर गोली चलाई यह संजोग नहीं प्रयोग है।
केंद्रिय मंत्री ने परखी क्षेत्रीय विकास की गति
उन्होंने यहां उन्होंने नीति आयोग द्वारा चिन्हित किए गए आकांक्षी जिलों में प्रदेश के 8 जिलों में से एक खंडवा जिले के विकास कार्यो की समीक्षा की और कार्यो की मैदानी हकीकत भी देखी। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को भी सम्बोधित किया। उन्होंने देश की बढ़ती आबादी पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे संसाधन सीमित है, लेकिन आबादी बढ़ने से समस्या बढ़ रही है।
बढ़ती महंगाई को लेकर उन्होंने कहा कि इसके पीछे वैश्विक कारण है। यूक्रेन के युद्ध का असर पूरी दुनिया पर पड़ है। श्रीलंका और पाकिस्तान में तो हालत और ज्यादा खराब है।