लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

दिल्ली में इस साल अक्टूबर का महीना पिछले 58 वर्षों में सबसे ठंडा रहा, मौसम विभाग ने बताई वजह

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार इस साल अक्टूबर में न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो 1962 के बाद अक्टूबर महीने में सबसे कम तापमान है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष दिल्ली में अक्टूबर का महीना पिछले 58 वर्षों में सर्वाधिक ठंडा रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार इस साल अक्टूबर में न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो 1962 के बाद अक्टूबर महीने में सबसे कम तापमान है। 
दिल्ली में अक्टूबर महीने में सामान्य रूप से औसत तापमान 19.1 सेल्सियस रहता है। बृहस्पतिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो करीब तीन दशक में अक्टूबर महीने में सबसे कम तापमान था। 
इससे पहले दिल्ली में 1994 में इतना कम तापमान दर्ज किया गया था। आईएमडी के आकड़ों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में 31 अक्टूबर 1994 को 12.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। आईएमडी ने कहा कि साल के इस समय सामान्य तौर पर न्यूनतम तापमान 15-16 डिग्री सेल्सियस रहता है। 
आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि आकाश में बादल नहीं छाए होना तापमान में कमी का एक मुख्य कारण है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में अब तक का सबसे कम तापमान 31 अक्टूबर 1937 को 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + twelve =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।