भारत में कोरोना वायरस के कारण वाहनों और जहाजों की आवाजाही बंद है। लॉकडाउन के बीच विदेशो में फंसे लोगों की वंदे भारत मिशन के तहत के घर वापसी की प्रकिया जारी है। इस बीच सरकार ने ‘वंदे भारत मिशन’ के दूसरे चरण में 12 और देशों को शामिल करते हुए इसकी अवधि 13 जून तक कर दी है।
नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एक ट्वीट में बताया कि इस मिशन के दूसरे चरण में फिनलैंड, दक्षिण कोरिया, बेल्जियम, न्यूजीलैंड, नीदरलैंड्स, केन्या, मॉरिशस, स्पेन, म्यांमार, मालदीव, मिह्म और श्रीलंका को भी शामिल किया गया है। इन देशों में फँसे भारतीयों को भी अब स्वदेश लाने के लिए उड़नों की व्यवस्था की गयी है।
More countries added in 2nd Phase of Mission Vande Bharat.
Now stranded & distressed Indians from Finland, South Korea, Belgium, New Zealand, Netherlands, Kenya, Mauritius, Spain, Myanmar, Maldives, Egypt & Sri Lanka will also be able to return on the special flights. @airindiain pic.twitter.com/w9HLSTIBRd— Hardeep Singh Puri (@HardeepSPuri) May 18, 2020
पहले वंदे भारत मिशन का दूसरा चरण 17 मई से शुरू हुआ था। इसमें पहले 31 देशों को शामिल किया गया था। इस प्रकार अब दूसरे चरण में कुल 43 देशों से अपने नागरिकों को निकाला जायेगा।एयर इंडिया ने नये देशों की उड़नों को शामिल करते हुये नयी समय-सारणी जारी की है जिसके अनुसार मिशन के तहत 13 जून तक यात्रियों को वापस लाया जायेगा।