लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

बिहार में 45 अधिकारी इधर से उधर

NULL

पटना : बिहार सरकार ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा के 45 अधिकारियों का स्थानांतरण एवं पदस्थापन कर दिया है। अधिसूचना के अनुसार, आदेश तितरमारे समाहर्ता एवं जिला पदाधिकारी भागलपुर से राज्य परिवहन आयुक्त, धर्मेन्द्र सिंह समाहर्ता एव जिला पदाधिकारी मुजफ्फरपुर से निदेशक ( नियोजन एवं प्रशिक्षण श्रम संसाधन विभाग),

प्रदीप कुमार निबंधक सहयोग समितियां सहकारिता से संयुक्त सचिव (अभियोजन निदेशालय, गृह विभाग), ईश्वर चंद, सिन्हा संयुक्त सचिव अभियोजन निदेशालय गृह विभाग से संयुक्त सचिव (गृह विभाग), जय सिंह समाहर्ता एवं जिला पदाधिकारी खगड़िया से निदेशक (भू-अभिलेख एवं परिमाप, राजस्व एवं भूमि सुधार), विनोद सिंह गुंजियाल जिला पदाधिकारी सहरसा से निदेशक पशुपालन, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, दिनेश कुमार जिला पदाधिकारी, शेखपुरा को उपभोक्ता संरक्षण खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का निदेशक बनाया गया है।

इसी तरह राजेश्वर प्रसाद सिंह जिला पदाधिकारी कैमूर से निदेशक अर्थ एवं सांख्यिकी, उदय कुमार सिंह जिला पदाधिकारी मुंगेर से अपर सचिव (पर्यटन विभाग), संजय कुमार सिंह अपर सचिव स्वास्थ्य विभाग से प्रबंध निदेशक (बिहार चिकित्सा सेवाएं आधारभूत संरचना विकास निगम), एम रामचन्द्रुडु निदेशक प्राथमिक शिक्षा से अपर सचिव (आपदा प्रबंधन), कौशल किशोर समाहर्ता एवं जिला पदाधिकारी जमुई से संयुक्त सचिव (स्वास्थ्य विभाग), रचना पाटिल जिला पदाधिकारी वैशाली से निबंधक (सहयोग समितियां),

राजकुमार जिला पदाधिकारी शिवहर से निदेशक (सामाजिक सुरक्षा समाज कल्याण विभाग), डॉ करुणा कुमारी संयुक्त सचिव स्वास्थ्य विभाग से अपर कार्यपालक निदेशक (राज्य स्वास्थ्य समिति), मिथिलेश मिश्र जिला पदाधिकारी कटिहार को कारा महानिरीक्षक गृह विभाग पटना बनाया गया है।

अधिसूचना के अनुसार, अरविंद कुमार वर्मा जिला पदाधिकारी बक्सर से निदेशक प्राथमिक शिक्षा, अमित कुमार जिला पदाधिकारी लखीसराय से संयुक्त सचिव सामान्य प्रशासन, श्रीमती पूनम विशेष सचिव योजना एवं विकास विभाग से जिला पदाधिकारी कटिहार, अनिरुद्ध कुमार अपर सचिव आपदा प्रबंधन विभाग से जिला पदाधिकारी खगड़यि, चंद्रशेखर सिंह अपर सचिव गृह विभाग से जिला पदाधिकारी समस्तीपुर,

अरशद अजीज प्रबंध निदेशक बिहार राज्य अल्पसंख्यक वित्तीय निगम से जिला पदाधिकारी शिवहर, शोभेन्द्र कुमार अपर समाहर्ता सहरसा से जिला पदाधिकारी लखीसराय के पद पर भेजा गया है। डॉ रंजीत कुमार अपर सचिव सामान्य प्रशासन विभाग से जिला पदाधिकारी सीतामढ़ी, राजीव रोशन जिला पदाधिकारी सीतामढ़ी से जिला पदाधिकारी वैशाली, पंकज दीक्षित जिला पदाधिकारी किशनगंज से जिला पदाधिकारी रोहतास बनाया गया है।

अधिसूचना के अनुसार, राघवेंद्र सिंह उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद गया से जिला पदाधिकारी बक्सर, योगेंद्र सिंह उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद पश्चिम चंपारण बेतिया से जिला पदाधिकारी शेखपुरा, नवल किशोर चौधरी उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद सुपौल से जिला पदाधिकारी कैमूर,

सुब्रत कुमार सेन उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद बिहारशरीफ से जिला पदाधिकारी सारण के पद पर भेजा गया है। इसी तरह, श्रीमती शैलजा शर्मा उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद मुजफ्फरपुर से जिला पदाधिकारी सहरसा, धर्मेंद्र कुमार उप विकास आयुक्त मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद मधुबनी से जिला पदाधिकारी जमुई,

नवदीप शुक्ला उप विकास आयुक्त मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद सहरसा से जिला पदाधिकारी मधेपुरा, आनंद शर्मा उप विकास आयुक्त मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद भागलपुर से जिला पदाधिकारी मुंगेर जबकि सुहर्ष भगत अनुमंडल पदाधिकारी भागलपुर को पटना सदर का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 + 13 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।