आजादी की लड़ाई में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले बिरसा मुंडा का आज जन्मदिन है, पुरे देश में इसे लेकर अलग अलग राज्यों की सरकार ने इसे उत्साह पूर्वक मनाया। जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने स्वतंत्रता आंदोलन को धार देने और आदिवासी समाज के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करने में उनके योगदान को याद किया। साथ ही मोदी ने बिरसा मुंडा को देश का महान सपूत कहा। वहीं प्रधानमंत्री मोदी नें ट्विटर पर जारी किए अपने वीडियो संदेश में कहा कि मैं इसे अपनी सरकार का सौभाग्य मानता हूं कि, उन्हें 15 नवंबर बिरसा मुंडा की जयंती को जनजाति गौरव दिवस घोषित करने का अवसर मिला।
वहीं इन सब के बीच उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नें जनजाति गौरव दिवस धूमधाम से मनाया। क्रांतिवीर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर जनपद व सोनभद्र में 575 करोड़ की 233 लोक-कल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण करने के बाद पट्टा वितरण भी किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में राज्य स्तरीय यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री वनाधिकार अधिनियम के अंतर्गत जनजाति एवं परंपरागत वन निवासियों को वनाधिकार पट्टा भी सौंपा। इसके अलावा योगी आदित्यनाथ ने अनुसूचित जनजाति के बालक बालिकाओं के अध्ययन के लिए निर्मित एकलव्य आवासीय विद्यालय एवं छात्रावास का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया।
तो वहीं दूसरी तरफ भारत जोड़ो यात्रा के लिए निकले राहुल गांध भी महाराष्ट्र में आबा भगवान श्री बिरसा मुंडा के जन्मोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे, जहां उन्हें आदिवासी प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।