तेल कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इस महीने आज तीसरी बार बढ़ोतरी की है। जिसके बाद बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 769 रूपए से बढ़कर 794 रूपए हो गई है। बढ़े हुए दाम आज 25 फरवरी 2021 से लागू हो गए है। इस महीने गैस सिलेंडर की कीमतों में यह तीसरी बार बढ़ोतरी की गई है।
बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम में आज 25 रूपए तक का इजाफा किया गया है। सरकार ने 4 फरवरी को एलपीजी के दाम में 25 रूपए का इजाफा किया था। उसके बाद 15 फरवरी को फिर से सिलेंडर के दाम 50 रूपए बढ़ा दिए गए थे और अब यह तीसरी बार है जब फिर से 25 रूपए की बढ़ोतरी की गई है।
1 दिसम्बर को गैस सिलेंडर 594 रूपए से बढ़कर 644 रूपए हुए थे। 1 जनवरी को फिर से 50 रूपए बढ़ाए गए, जिसके बाद 644 रूपए वाला सिलेंडर 694 रूपए हो गया। 4 फरवरी को की गई बढ़ोत्तरी के बाद इसकी कीमत 644 रूपए से बढ़कर 719 रुपये हो गई है। 15 फरवरी को 719 रूपए से 769 रूपए हुई और 25 फरवरी को 25 रूपए दाम बढ़ने से इसकी कीमत 769 रूपए से 794 रूपए पर आ गई।