लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

मन की बात : मोदी ने की डार की तारीफ, खादी-टूरिज्म का किया जिक्र

NULL

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 36वीं बार ‘ मन की बात ‘ कार्यक्रम के जरिए देश की जनता के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि ये मेरे नहीं, देशवासियों के मन की बात है। देश भर से लोग सुझाव भेजते हैं और इसी का परिणाम है कि सरकार का ध्यान समस्याओं की ओर गया है। प्रधानमंत्री ने कहा, ”मन की बात’ के तीन साल की यात्रा देशवासियों के भावनाओं की अनुभूति है। मैंने मन की बात को राजनीति से दूर रखने की कोशिश की। अब जब कार्यक्रम के तीन साल पूरे हो गए हैं। बुद्धिजीवी तबके के लोग मन की बात के सकारात्मक और नकारात्मक पक्षों पर बात करेंगे।

mann ki baat modi

मैंने हमेशा जनता को मन की बात के केंद्र में रखा। उन्होंने कहा कि ‘सेल्फी विद डॉटर’ और खादी अभियान से मन की बात के असर और प्रभाव का पता चलता है। देश के लोगों ने ‘मन की बात’ को ज्यादा असरकारक बनाया है। पीएम मोदी ने एक बार फिर स्वच्छता अभियान, देश में पर्यटन और खादी उद्योग पर अपनी बात जोरदार ढंग से रखी। उन्होंने लोगों का स्वच्छता अभियान से जुड़ने के लिए धन्यवाद दिया और खादी को जुड़ने के लिए आभार जताया।

स्वच्छता अभियान से जुड़े लोग 

Modi swach bharat abhiyan

नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले महीने ‘मन की बात’ में हमने संकल्प लिया था कि गांधी जयंती से पहले 15 दिन स्वच्छता अभियान चलाएंगे और देशवासियों को इससे जोड़ेंगे। राष्ट्रपति ने इसका उद्घाटन किया और देश स्वच्छता के लिए जुट गया। देश के हर वर्ग ने इसे अपना कार्यक्रम माना है। चाहे खिलाड़ी हों, अभिनेता हों, किसान हों या मजदूर हों। सब लोग जुट गए हैं।

सार्वजनिक स्थान पर सफाई का खास ख्याल 

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थान पर सफाई का खास ख्याल रखा जा रहा है, अब लोग टोकते हैं। गंदगी नहीं होने दे रहे हैं। मोदी ने बताया कि ढाई करोड़ बच्चों ने स्वच्छता से जुड़ी मुहिम में हिस्सा लिया। पेंटिंग, निबंध आदि में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि मीडिया के लोगों ने इस अभियान को आगे बढ़ाया है।

श्रीनगर नगर निगम ने बिलाल डार को बनाया अपना एंबेसेडर 

bilal daar

उन्होंने कश्मीर के बिलाल डार की बात कही। उन्होंने बताया कि बिलाल डार इससे स्वच्छता के साथ साथ आजीविका कमा रहा है। श्रीनगर नगर निगम ने उनसे अपना एंबेसेडर बनाया है। उन्होंने कहा कि निगम से उसे गाड़ी दी है, टेलिफोन दिया है। वह सफाई के काम में लगा है। डार बधाई के पात्र हैं, जो सफाई जैसा एक महान कार्य कर रहे हैं।

अक्टूबर महीने का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि ये महीना महापुरुषों का है। महात्मा गांधी से लेकर सरदार पटेल तक अक्टूबर में जन्म लिया। इन नेताओं ने देश के लिए कष्ट झेले हैं। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री, नानाजी देशमुख, सरदार वल्लभ भाई पटेल, दीनदयाल उपाध्याय को याद करने का महीना है। सभी महापुरुषों ने देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया। आजादी के लिए लोगों ने अपना बलिदान दिया।

खादी के प्रति लोगों में बनी रुचि 

Khadi

उन्होंने कहा कि खादी के प्रति लोगों में रुचि बनी है। उन्होंने कहा कि लोगों से मैंने खादी का उपयोग करने के लिए लोगों ने इसका सम्मान किया। खादी की बिक्री बढ़ी है। इससे गरीब के घर में रोजगार पहुंचा। 2 अक्टूबर से खादी में रियायद मिलती है। इसे आगे बढ़ाना चाहिए। खादी खरीदकर गरीब के घर में दिया जलाएं।

नानाजी देशमुख और दीनदयाल का किया जिक्र

प्रधानमंत्री ने नानाजी देशमुख और दीनदयाल का खास तौर पर जिक्र किया। उन्होंने कहा कि नानाजी देशमुख ने ग्रामोदोय के लिए काम किया और इसके लिए आदर पैदा होता है। पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम इसका खूब जिक्र करते थे। दीन दयाल उपाध्याय ने गरीबों के लिए काम किया। इन महापुरुषों का स्मरण करना, भविष्य के लिए नई दिशा दिखाता है। उन्होंने कहा कि अगले महीने मन की बात कार्यक्रम में सरदार वल्लभ भाई पटेल का जिक्र करेंगे। 31 अक्टूबर को रन फॉर यूनिटी के लिए लौहपुरुष की तरह बनने के लिए बहुत जरूरी है।

‘विदेश घूमे पर देश को न भूले’

india Tourism

 टूरिज्म पर बोलते हुए मोदी ने कहा कि हमारे देश की विविधताएं पाठशाला का काम करती हैं। हम विदेश तो जाते हैं, लेकिन अपने ही देश से अंजान हैं। हमें अपने देश को भी देखना चाहिए और भारत भ्रमण करना चाहिए। इससे देश को समझने में मदद मिलती है। सभी महापुरुषों ने भारत को जीने की कोशिश की। विदेशों में घूमें लेकिन अपने देश को भी देखें। प्रधानमंत्री ने कहा कि मैंने भारत के 500 से ज्यादा जिलों को दौरा किया है। विविधता में एकता सिर्फ नारा नहीं, हमारी शक्ति का प्रतीक है। मैं आग्रह करूंगा कि इन छुट्टियों में भारत को आत्मसात करने के लिए निकलिए। इन अनुभवों से आपका जीवन समृद्ध होगा।

प्रधानमंत्री टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए देशवासियों से अपने राज्यों के सात प्रमुख टूरिस्ट स्थलों के बारे में नरेंद्र मोदी ऐप और तमाम अन्य साइटों पर लिखने की अपील की। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इन स्थानों के बारे में जानकारी मिल पाए। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थानों के बारे में लिखें, जहां लोगों को जरूर जाना चाहिए। पीएम ने कहा कि लोग अपनी पसंद के सात जगहों के बारे में बताएं। भारत सरकार उसपर काम करेगी। अक्टूबर से मार्च तक के समय में देश के टूरिज्म को बढ़ाने में अपना सहयोग दें।

पीएम ने कहा कि लोग अपनी पसंद के सात जगहों के बारे में बताएं। भारत सरकार उसपर काम करेगी। अक्टूबर से मार्च तक के समय में देश के टूरिज्म को बढ़ाने में अपना सहयोग दें। प्रधानमंत्री ने हाल ही में भारतीय सेना ज्वॉइन करने वाली लेफ्टिनेंट स्वाति और लेफ्टिनेंट निधि को बधाई दी और कहा कि आपने महिला शक्ति और देशभक्ति की प्रेरक मिसाल कायम की है। आपको बता दें कि लेफ्टिनेंट स्वाति और लेफ्टिनेंट निधि के पति ने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देते हुए जान गंवा दी।

PM मोदी ने दी नवरात्रि की शुभकामनाएं

narendra modi

 देश में हो रहे फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप के आयोजन के बारे में बात करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पूरा विश्व हमारे यहां खेलने आ रहा है।मोदी ने कहा कि खेल को जीवन का हिस्सा बनाए । मन की बात के आखिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं और कहा कि उत्सव भी मनाएं और उत्साह भी बढ़ाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine − 2 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।