BREAKING NEWS

सुपर संडे : निकहत ने दूसरा, लवलीना ने पहला विश्व चैम्पियनशिप स्वर्ण जीता◾राहुल को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराया जाना लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं : सुखबीर बादल◾उत्तर प्रदेश पुलिस साबरमती जेल से अतीक अहमद को लेकर प्रयागराज रवाना◾MP : महाकाल को जल चढ़ाने के लिए बुजुर्ग महिला ने किया हंगामा, अंतत: पूरी हुई इच्छा◾लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सांसदों की कार रैली को दिखाई हरी झंडी◾JP Nadda ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा - 'कांग्रेस का मतलब भ्रष्टाचार, दलाली, बंटवारा करने वाली, भाई-भतीजावाद एवं परिवारवादी पार्टी'◾अतीक अहमद को लेकर साबरमती जेल से निकली यूपी पुलिस, माफिया बोला - ये मेरी हत्या करना चाहते है◾'सत्याग्रह' नहीं 'दुराग्रह' : BJP का Congress पर हमला◾Ashok Gehlot ने कहा- 'तीसरी बार मुझे राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाया गया, ओबीसी के लिए इससे बड़ा संदेश क्या होगा'◾Jodhpur Crime: सलमान खान को धमकी देने वाले आरोपी को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार◾CM योगी ने कांग्रेस पर साधा निशाना,असत्य के मार्ग पर चलने वाले सत्याग्रह नहीं कर सकते◾'मन की बात' में PM Modi ने नारी शक्ति को किया सलाम◾राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द पर बोले चिदंबरम कहा- मिलेंगा चुनाव में फायदा◾ पुतिन का बड़ा बयान, कहा- 'बेलारूस में परमाणु हथियार करेंगे तैनात' ◾CPI नेता ने BJP और RSS को हराने के लिए विपक्ष एकजुटता पर दिया जोर◾कांग्रेस ने किया बड़ा ऐलान, कर्नाटक में पार्टी की सरकार बनने पर मुसलमानों के लिए चार प्रतिशत आरक्षण बहाल करेंगे◾खरगे ने BJP के OBC समुदाय के अपमान वाले बयान पर किया पलटवार, भगोड़ों की निंदा करने पर इतना दर्द क्यों◾ खालिस्तान को लेकर प्रदर्शनों पर भारत ने कनाडा के उच्चायुक्त को किया तलब, 'कही स्पष्टीकरण की बात'◾राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराने के बाद कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन ◾सरकार ने पान मसाला, तंबाकू पर अधिकतम GST सेस की सीमा तय की◾

महिला शक्ति के नाम रहेगी आज कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, प्रियंका और उनकी बेटी मिराया मिला रही कदम से कदम

कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा आज महिला शक्ति के नाम है। आज यात्रा में राहुल गांधी के साथ केवल महिलाएं चल रही हैं। इसे 'नारी शक्ति पदयात्रा' नाम दिया गया है। प्रियंका गांधी और उनकी बेटी मिराया भी यात्रा में साथ चल रही हैं। दोनों ही रविवार की शाम को यात्रा में शामिल हुईं। आज आसपास के जिलों की महिलाएं भी यात्रा में पहुंची हैं। 

भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों राजस्थान में है। आज बूंदी के तेजाजी मंदिर से यात्रा की शुरुआत की गई है। यात्रा में महिलाओं की भारी भीड़ नजर आ रही है। वहीं, राहुल गांधी लगातार इस यात्रा के माध्यम से लोगों से जुड़ रहे हैं और उनकी परेशानियों को देश के सामने रख रहे हैं। इस बार भी उन्होंने एक छात्र अमित दुबे से मुलाकात की। अमित का कहना है कि उसने आर्मी के लिए दो साल तैयारी की थी, फिजिकल और मेडिकल टेस्ट पास किए लेकिन नियुक्तियां रद्द होने की वजह से पेपर रद्द हो गए।  

आज कैसा रहेगा यात्रा का शेड्यूल 

नारी शक्ति पदयात्रा' सफल बनाने के लिए कांग्रेस नेताओं को क्षेत्रवार जिम्मेदारी दी गई थी। कांग्रेस की कोशिश है कि यात्रा में ज्यादा से ज्यादा महिलाएं शामिल हों। बूंदी के बबई स्थित तेजाजी रामदेवजी मंदिर से शुरू हुई आज की यात्रा सुबह 10 बजे सवाई माधोपुर के पिपलवाड़ा में दोपहर के भोजन के लिए रुकेगी। इसके बाद, दोपहर 3।30 बजे पदयात्रा फिर शुरू होगी। शाम 6।30 बजे यात्रा कुस्तला के भगत सिंह चौराहे पर कॉर्नर मीटिंग करेगी और रात्रि विश्राम के लिए सवाई माधोपुर बोरिफ में एनएस पवित्र भोजनालय के सामने रुकेगी।  

राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर पार करने के बाद, भारत जोड़ो यात्रा में सप्ताहभर लंबा ब्रेक आएगा। 24 दिसंबर से 2 जनवरी तक यात्रा का ब्रेक रहेगा। फिलहाल भारत जोड़ो यात्रा सचिन पायलट के समर्थकों की ज्यादा संख्या वाले इलाके में है। यात्रा में सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच जारी कथित सियासी खींचतान का असर भी दिख सकता है।