केन्द्रीय भू विज्ञान मंत्री हर्षवर्धन का कहना है कि चक्रवातीय तूफान वायु के 13 जून, गुरुवार दोपहर गुजरात पहुंचने की संभावना है। उस दौरान हवा की गति 155 से 156 किलोमीटर प्रतिघंटा के बीच रहने का अनुमान है।
उन्होंने कहा कि भू विज्ञान मंत्रालय के अधिकारी चक्रवात के संबंध में समय पर जानकारी मुहैया करा रहे हैं।
हर्षवर्धन ने बुधवार को उपग्रह से प्राप्त चक्रवात की तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, मैं उन सभी परिवारों के भले की प्रार्थना करता हूं जिनके चक्रवात वायु से प्रभावित होने की आशंका है।
इसके 13 जून को दोपहर में 155-156 किलोमीटर प्रतिघंटा रफ्तार वाली हवा के साथ आने की संभावना है।